PM Narendra Modi and amit shah Uttarakhand visit on Pushkar Dhami Government Four years complete rally to be organised पुष्कर धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर जश्न, पीएम मोदी-अमित शाह आ सकते हैं उत्तराखंड, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

पुष्कर धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर जश्न, पीएम मोदी-अमित शाह आ सकते हैं उत्तराखंड

Pushkar Dhami Government Four Years: पुष्कर धामी सरकार के चार साल पूरा होने पर जश्न मनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह उत्तराखंड आ सकते हैं। रैली का आयोजन भी हो सकता है।

Sun, 15 Feb 2026 02:07 PMGaurav Kala देहरादून
share
पुष्कर धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर जश्न, पीएम मोदी-अमित शाह आ सकते हैं उत्तराखंड

Pushkar Dhami Government Four Years: उत्तराखंड में पुष्कर धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा जश्न की तैयारी कर रही है। इसके तहत राज्य स्तर पर एक बड़ी रैली के साथ ही अनेक कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्य सरकार के चार सालों के कार्यकाल पर चर्चा के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 23 मार्च को सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाली रैली में दो से तीन लाख लोगों को शामिल किया जाएगा। रैली के स्थान को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने असामाजिक तत्वों को बसाया, डेमोग्राफी से खिलवाड़; भड़के उत्तराखंड CM
ये भी पढ़ें:भाजपा कोर कमेटी से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की छुट्टी, दुष्यंत गौतम नहीं पहुंचे
ये भी पढ़ें:अलग उत्तराखंड के लिए आंदोलन करने वालों को गिफ्ट, पेंशन राशि में हुई इतनी बढ़ोतरी

विधायकों की पड़ताल करेगी भाजपा

2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत भाजपा अपने विधायकों की पड़ताल करेगी। इसकी शुरूआत 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ पदाधिकारियों की बैठक के साथ होगी। इस दौरान पार्टी के विधायकों की धरातल पर मौजूदा स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा। इसके साथ ही कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने के लिए भी काम किया जाएगा।

विधायकों का फीडबैक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 17 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारीयों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पार्टी के मौजूदा विधायकों की अपने अपने क्षेत्र में स्थिति को लेकर फीडबैक लिया जाएगा और आम कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को लेकर भी जानकारी ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में विधायकों की मौजूदा स्थिति के साथ ही विधानसभा स्तर की जरूरतों पर विशेष तौर पर फोकस किया जाएगा। इस दौरान चुनावों में जीत के लिए विधानसभा स्तर पर लिए जाने वाले निर्णयों पर चर्चा होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।