उत्तराखंड: 27 जनवरी को मनाया जाएगा 'यूसीसी दिवस', चारधाम यात्रा पर क्या बोले CM?
नैनीताल में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने यूसीसी लागू करने की घोषणा की थी जिसे सरकार ने पूरा कर लिया। ये फैसला राज्य सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू हुए आगामी 27 जनवरी को एक साल पूरा हो जाएगा। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने यूसीसी लागू किया है। इस मौके पर राज्य सरकार प्रदेश भर में ‘यूसीसी दिवस’ मनाने जा रही है। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राजधानी देहरादून में होगा। वहीं जनपदों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद और अन्य आयोजन किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से यूसीसी लागू करना ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम साबित हुआ है।
नैनीताल में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने यूसीसी लागू करने की घोषणा की थी जिसे सरकार ने पूरा कर लिया। ये फैसला राज्य सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

चारधाम यात्रा पर क्या बोले?
आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों से जुड़े प्रश्न पर धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन तीनों ही दृष्टिकोण से राज्य की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस साल की यात्रा को और ज्यादा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु के अनुकूल बनाने के लिए हर साल की तरह स्टेक होल्डर्स के साथ बैठकें की जाएंगी।
इस साल की तैयारियां और भी ज्यादा प्रभावी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल के अनुभवों, सुझावों और फीडबैक के आधार पर इस साल की तैयारियां और भी ज्यादा प्रभावी और बेहतर की जाएंगी। सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के नैनीताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कैंचीधाम बाईपास (भवाली सेनिटोरियम-रातीघाट) का निरीक्षण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन