Minor Bride 27 Year Old Groom Police raid Haryana Wedding in Uttarakhand Stop Child Marriage उत्तराखंड में हरियाणवी युवक की बच्ची से गुपचुप हो रही थी शादी, पुलिस ने उड़ाए होश, Udham-singh-nagar Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में हरियाणवी युवक की बच्ची से गुपचुप हो रही थी शादी, पुलिस ने उड़ाए होश

उत्तराखंड में गुपचुप बाल विवाह कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हरियाणा से आए दूल्हे का किच्छा में नाबालिग से विवाह कराया जा रहा था। पुलिस की रेड में सच्चाई सामने आई।

Wed, 18 Feb 2026 02:42 PMGaurav Kala किच्छा
share
उत्तराखंड में हरियाणवी युवक की बच्ची से गुपचुप हो रही थी शादी, पुलिस ने उड़ाए होश

Child Marriage: उत्तराखंड के किच्छा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहनाइयों की गूंज के बीच पुलिस और एनजीओ की टीम ने दस्तक दी। मामला बाल विवाह का था, जहां एक 15 साल की मासूम किशोरी को 27 साल के युवक के साथ शादी के बंधन में बांधा जा रहा था। जब परिजनों से उम्र के दस्तावेज मांगे गए तो वे आनाकानी करने लगे, लेकिन स्कूल के रिकॉर्ड्स ने सारा सच उगल दिया। प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बारात को वापस लौटा दिया और किशोरी को सुरक्षित कस्टडी में ले लिया।

अंजनिया गांव में सोमवार रात एक एनजीओ की पहल पर पुलिस ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई। प्रमाणपत्रों की जांच में लड़की के नाबालिग होने का खुलासा होने के बाद बारात को लौटना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून के लोगों के 124 करोड़ बैंक में फंसे, RBI ने लगाई है रोक; क्या मामला
ये भी पढ़ें:वित्त मंत्री का फर्जी विज्ञापन, मोबाइल हैक; साइबर ठगों ने उड़ाए 48 लाख
ये भी पढ़ें:गैंगस्टर से कारोबारी; विक्रम को उत्तराखंड में किसने दिलाया स्टोन क्रशर लाइसेंस?

दोनों पक्षों के परिजनों को काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। सोमवार रात्रि स्वयंसेवी संस्था इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) को सूचना मिली कि ग्राम अंजनिया में 15 वर्षीय किशोरी का हरियाणा के 27 वर्षीय युवक से विवाह किया जा रहा है।

आईएसडी परियोजना निदेशक बिन्दुवासिनी पुलिस को लेकर ग्राम अंजनिया पहुंचीं। आईएसडी टीम को परिजनों से किशोरी का आधार कार्ड नहीं मिला। जूनियर हाईस्कूल के दस्तावेजों में किशोरी की उम्र 15 वर्ष 11 महीने पाई गई। आईएसडी के अध्यक्ष डॉ़ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया है।

बैंड बाजा और कैटरर को दी हिदायत

निदेशक बिंदुवासिनी ने बताया कि विवाह की तैयारी पूरे धूमधाम से की गई थी। पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई है। मौके पर मौजूद बैंड बाजा और कैटरर को वैवाहिक कार्य के कांट्रेक्ट से पहले दूल्हा और दुल्हन के बालिग होने की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।