Massive forest fire erupts in Tehri Garhwal Uttarakhand उत्तराखंड में टिहरी के पास स्थित जंगलों में धधकी भीषण आग, आग बुझाने की कोशिशें जारी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में टिहरी के पास स्थित जंगलों में धधकी भीषण आग, आग बुझाने की कोशिशें जारी

अधिकारी ने बताया कि अच्छी बात यह है कि आग ने अपना रुख नीचे की तरफ कर लिया है, जहां कोई मानवीय आबादी नहीं रहती है। ऐसे में अब से अगले एक से डेढ़ घंटे के भीतर इस आग को पूरी तरह शांत कर दिया जाएगा।'

Sat, 23 May 2026 11:13 PMSourabh Jain एएनआई, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
share
उत्तराखंड में टिहरी के पास स्थित जंगलों में धधकी भीषण आग, आग बुझाने की कोशिशें जारी

उत्तराखंड में टिहरी जिला मुख्यालय से सटे बुदोगी गांव के पास के जंगलों में भीषण आग लग गई है जिसकी ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि जंगल में यह भीषण आग शाम को लगी, जिसके बाद वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

मामले की जानकारी देते हुए टिहरी के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफ़िसर (DFO) पुनीत तोमर ने बताया कि, 'आग शाम को लगी थी। हमारी टीम यहां बहुत तेजी से पहुंची, और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि अबतक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं, और जल्द ही उस पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में 19 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए देहरादून व बागेश्वर के DM

आगे उन्होंने बताया कि अच्छी बात यह है कि आग ने अपना रुख नीचे की तरफ कर लिया है, जहां कोई मानवीय आबादी नहीं रहती है। ऐसे में अब से अगले एक से डेढ़ घंटे के भीतर इस आग को पूरी तरह शांत कर दिया जाएगा।' अधिकारी ने आगे बताया कि 'कुल मिलाकर, हमारे जंगल का लगभग चौदह हेक्टेयर इलाका इस आग की वजह से प्रभावित हुआ है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला उत्तराखंड का मौसम, बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि समय रहते टीम के पहुंचने से आग को रिहायशी इलाकों में फैलने से रोक दिया गया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। साथ ही वन विभाग ने पहाड़ी इलाकों में लगी आग की इस घटना के कारणों की जांच करने की बात कही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड से भी चलेगी गाय को राष्ट्रीय ऐनिमल का दर्जा दिलाने की मुहिम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।