major accident occurred near Hanuman Barrier in Sonprayag area of Rudraprayag district UK केदारनाथ जाने वाले रूट पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, नीचे दब गए लोग; देखें खौफनाक VIDEO, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

केदारनाथ जाने वाले रूट पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, नीचे दब गए लोग; देखें खौफनाक VIDEO

घटना की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद दोनों प्रभावितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थानीय निवासी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं नेपाली शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।'

Fri, 22 May 2026 07:55 PMSourabh Jain एएनआई, सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड
share
केदारनाथ जाने वाले रूट पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, नीचे दब गए लोग; देखें खौफनाक VIDEO

उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग इलाके में भूस्खलन की घटना हुई, जिसकी चपेट में आकर एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा हनुमान बैरियर के पास हुआ। इस दौरान सड़क के पास बनी एक झोपड़ीनुमा दुकान पर ऊपर पहाड़ी से अचानक एक बड़ी सी चट्टान टूटकर गिर जाती है, जिसकी चपेट में आकर दो लोग फंस जाते हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति को SDRF और पुलिस के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए MRP सोनप्रयाग ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट, 8 जून तक पुराने रूट से गुजरेंगे वाहन

हादसे में स्थानीय नागरिक की मौत

उधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, 'यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई, जब पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में दो लोग आ गए। प्रभावितों में स्थानीय नागरिक के साथ-साथ एक नेपाली नागरिक भी था। हादसे के बाद दोनों प्रभावितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थानीय निवासी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं नेपाली शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, मुसलमानों का सबसे बड़ा संगठन चलाएगा मुहिम

वीडियो में क्या नजर आया

इस घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें केदारनाथ मार्ग पर हनुमान बैरियर के पास बनी सड़क के पास मौजूद एक छोटी सी झोपड़ीनुमा दुकान के ऊपर लगी चट्टान टूटकर गिरती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद वहां दहशत फैल गई और आसपास मौजूद लोग इधर-उधर हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।