
अदालत ने कहा, 'आपकी स्थिति एक संदिग्ध आरोपी की है। एक ऐसा व्यक्ति जो संदिग्ध आरोपी है, वह विभागीय जांच की मांग कर रहा है, एक संदिग्ध आरोपी सुरक्षा की मांग कर रहा है।'

उस घटना को याद करते हुए दीपक कुमार ने कहा कि 'वहां थोड़ी धक्का-मुक्की हो रही थी, इसी दौरान एक आदमी ने मेरा नाम पूछा तो मैंने गुस्से में चिल्लाकर कहा था कि मेरा नाम 'मोहम्मद दीपक' है।' उन्होंने कहा कि मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना बढ़ जाएगा।

पिछलों दिनों एक दुकान के नाम को लेकर उपजे विवाद को लेकर पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। कोई शरारती तत्व शहर की शांति व्यवस्था को नुकसान ना पहुंचाने पाए, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बीते 30 साल से पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान का नाम 'बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर' है। दुकान के नाम को लेकर कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता ने नाराजगी जाहिर की है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल है।

कांग्रेस ने दीपक के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘नफरत को हराने के लिए भीड़ नहीं चाहिए, बस एक इंसान चाहिए जो सही के साथ खड़ा हो जाए। कोटद्वार में दीपक कुमार ने यही किया, और नफरत खुद पीछे हट गई। ऐसे ही लोग आज के भारत की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।’

नोएडा बस डिपो से 30 दिसंबर से नए साल के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू होगी। इसमें उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, कोटद्वार,और हल्द्वानी के लिए अतिरिक्त बस चलाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार करीब एक हफ्ते तक अतिरिक्त बसों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बीते कुछ वर्षों के दौरान मसूरी वन प्रभाग में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारियों की संपत्ति में कथित रूप से हुई तेज बढ़ोतरी की जांच के संबंध में सीबीआई, केंद्र, उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी किए हैं।

भाबर क्षेत्र के निंबूचौड़ स्थित क्रैडल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। वॉलीबॉल में ब्लू हाउस ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में आर्यन और आशुतोष विजेता रहे। शॉट पुट में खुशी और आदर्श ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चिलरखाल-लालढ़ांग मोटर मार्ग की स्वीकृति की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने के लिए आवश्यक है और इसकी निर्माण में बाधाएं आ रही हैं। जनता लंबे समय से इसके निर्माण के लिए आंदोलन कर रही है।

भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रतिकुलपति प्रो. पी. एस. राणा ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने किसानों के प्रति उनके योगदान को सराहा और कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है।

अंकिता हत्याकांड मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय न मिलने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने झंडा चौक पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है और मामले की फिर से जांच की मांग की।

महर्षि विद्या मंदिर, बीईएल रोड में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती एवं राष्ट्रीय गणित दिवस पर अंतर सदन गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में चारों सदनों के छात्रों ने भाग लिया। नारायण सदन ने पहला, व्यास सदन ने दूसरा और पाराशर सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

नगर निगम के अंतर्गत जौनपुर स्थित हैप्पी होम स्कूल में इंटर हाउस नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी सदनों के छात्रों ने भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत किया। निदेशिका उषा सिंह ने नृत्य को कला और संस्कृति की आत्मा बताया। विभिन्न सांस्कृतिक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

भाबर क्षेत्र के एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गणित के रोचक फार्मूलों का प्रदर्शन किया। शिक्षा निदेशक सिन्धु कोठारी ने बताया कि यह दिन महान गणितज्ञ रामानुजन को समर्पित है। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न माडलों के माध्यम से गणित की महत्ता को दर्शाया।

उत्तराखंड के सेवायोजन विभाग द्वारा गोविंद नगर स्थित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केंद्र में आरक्षित वर्ग, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए निशुल्क रोजगारपरख प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 जनवरी से शुरू होगा। इसमें छह महीने का टंकण और एक साल का लिपिकीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।

आधारशिला संस्थान द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज बड़खेत में स्व. गोविन्द राम घिल्डियाल की 97वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षाविद् के योगदान पर चर्चा की गई और आदर्श शिक्षक एवं छात्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

कोटद्वार, संवाददाता। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1.11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी किए जाने के मामले में कोटद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह

कोटद्वार, संवाददाता। पनियाली स्थित अरण्य सभागार में सोमवार को सेवानिवृत वन अधिकारी, कर्मचारी कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। समिति अध्यक

कोटद्वार, संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के निर्णय पर कड़ा रोष जताया है। साथ ही उन्होंने प्रवर्तन निदेशाल

कोटद्वार, संवाददाता। बरसात के दौरान क्षेत्र में होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम द्वारा आधुनिक वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित क