ईरान-अमेरिका जंग का असर, हज यात्रा के लिए हवाई सफर 10 हजार तक महंगा; 15 मई की डेडलाइन तय
Iran-America war impact on Haj Yatra: ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर अब हज यात्रा पर पड़ रहा है। यात्रा के लिए हवाई सफर 10 हजार तक महंगा हुआ है। जायरिनों को 15 मई तक अतिरिक्त राशि चुकानी होगी।

Iran-America war impact on Haj Yatra: ईरान-इजराइल युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर अब हज यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हवाई किराए में वृद्धि कर दी है और यात्रियों को 10 हजार की अतिरिक्त राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखं से इस बार कुल 1348 जायरीन हज यात्रा पर जा रहे हैं, जिनमें सर्वाधिक 471 यात्री अकेले देहरादून से हैं। 18 अप्रैल से उड़ानें शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण किराया बढ़ गया है।
15 मई तक जमा करनी होगी अतिरिक्त राशि
उत्तराखंड हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान की ओर से बुधवार को निर्देश जारी किए गए हैं। जायरीनों को यह अतिरिक्त राशि 15 मई 2026 तक हर हाल में जमा करानी होगी। भुगतान एसबीआई, यूनियन बैंक या हज सुविधा ऐप के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। बैंक में पैसा जमा करते समय अपना बैंक रेफरेंस नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
ईरान संग युद्ध में अमेरिका का अब तक करीब 25 अरब डॉलर खर्च
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुख्य वित्तीय अधिकारी ने सांसदों को बताया कि ईरान के साथ युद्ध पर अब तक अनुमानित 25 अरब डॉलर की लागत आ चुकी है। प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति की सुनवाई के दौरान युद्ध मामलों के वित्त विभाग के कार्यवाहक अवर सचिव जूल्स हर्स्ट तृतीय ने बुधवार को कहा कि इस राशि का अधिकांश हिस्सा हथियारों और गोला-बारूद पर खर्च हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि सेना ने अभियानों को चलाने और उपकरणों के प्रतिस्थापन पर भी बड़ी राशि खर्च की है।
ईरान को फिर वार्ता मेज पर लाने के प्रयास कर रहा पाक
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि अमेरिका और ईरान को फिर से बातचीत की मेज पर लाकर मौजूदा संघर्ष समाप्त करने के लिए पाकिस्तान के प्रयास जारी हैं, हालांकि फिलहाल स्थिति मंहगे और जटिल गतिरोध में फंसी हुई है।
शरीफ ने कैबिनेट को संबोधित करते हुए कहा कि जारी युद्ध ने पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति की रफ्तार को प्रभावित किया है और ऊर्जा कीमतों में तेज वृद्धि ने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। उन्होंने कहा, " युद्ध के कारण हमारी आर्थिक विकास यात्रा रुक गई है, पेट्रोलियम कीमतें आसमान छू रही हैं, समस्याएं बढ़ रही हैं, लेकिन हम इस कठिन समय से सफलतापूर्वक निकलेंगे।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन