I Hate the Police Boy commited suicide in Uttarakhand after shoot video मैं पुलिस से नफरत करता हूं, SHO तो सबसे घटिया है...; उत्तराखंड में 19 साल के लड़के ने दे दी जान, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

मैं पुलिस से नफरत करता हूं, SHO तो सबसे घटिया है...; उत्तराखंड में 19 साल के लड़के ने दे दी जान

उत्तराखंड में एक युवक ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर सतपुली थाना प्रभारी गंभीर आरोप लगाए। उसने अपनी मौत के लिए सतपुली पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। युवक ने बाइक से किसी व्यक्ति को टक्कर मार दी थी।

Sun, 3 May 2026 07:35 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, पौड़ी
share
मैं पुलिस से नफरत करता हूं, SHO तो सबसे घटिया है...; उत्तराखंड में 19 साल के लड़के ने दे दी जान

उत्तराखंड के पौड़ी के सतपुली में 19 साल के एक लड़के ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मोटरपुल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर सतपुली थाना प्रभारी गंभीर आरोप लगाए।

युवक ने वीडियो में कहा, मैं सतपुली पुलिस के प्रति घृणा करता हूं। यहां की पुलिस बहुत ही घटिया है। इनके अंदर इंसानियत नाम की चीज नहीं है और वह एसएचओ तो सबसे घटिया है। बिना पूरी बात सुने किसी भी इंसान पर हाथ उठा देता है। आज इन्होंने मेरे भाई, मेरे दोस्त, जो मेरा सबकुछ था, वह मेरी बाइक थी, उसको सीज कर दिया।

गलती हो गई थी तो समझाकर छोड़ देते

युवक ने आगे कहा कि मैं मानता हूं कि मेरी गलती थी, पर मेरे अकेले की गलती नहीं थी। पर जो भी था उन्हें इंसानियत तो दिखानी चाहिए थी। माना गलती हो गई थी तो मुझे समझाते छोड़ देते। मुझे घसीटने की क्या जरूरत थी और मेरे कारण मेरी मां और मेरे रिश्तेदार को भी थाने में कई बात सुनाई। सतपुली पुलिस में इंसानियत नाम की चीज नहीं है और मेरी मौत का कारण भी वही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में नई शर्तें तय, उपनल कर्मचारियों को समान वेतन के साथ सुरक्षा कवच

हेलमेट पहनकर फांसी लगाई

शनिवार सुबह रैतपुर गांव निवासी 19 साल का पंकज कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र का शव भिताड़ा मोटरपुल पर चुन्नी के सहारे लटका मिला। युवक ने हेलमेट पहनकर फांसी लगाई थी। पौड़ी के सीओ तुषार बोरा ने बताया कि 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। उन्होंने बताया कि युवक का शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एमवी ऐक्ट में चालान किया गया था।

बाइक से किसी व्यक्ति को टक्कर मार दी थी

पंकज ने बाइक से किसी व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। दोनों पक्षों के लोग थाने आए थे। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाया और बाइक को सीज किया था। बाद में युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। उधर, खुदकुशी से पहले सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में पंकज हाथों पर चोट के निशान दिखा रहा है। उसने पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में प्रॉपर्टी डीलरों की मनमानी पर रोक, खसरा नंबर फ्रीज कर दिया जाएगा

पुलिस का दावा, नशे में था युवक

पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को सौंप दी गई है। वहीं, थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कोटद्वार में डॉक्टरों का विशेष पैनल शव का पोस्टमार्टम कर रहा है। इसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद भी काफी स्थिति साफ हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में खौफनाक! पत्नी को कुल्हाड़ी से काट थाने पहुंचा, बताई हत्या की वजह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।