Haridwar Teacher Sonam Arrest Over Crores in Transactions With Pakistan 500 rupees Fix commission हरिद्वार की टीचर सोनम पाक से करोड़ों के लेन-देन में अरेस्ट, 500 रुपए में बेच दिया ईमान, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हरिद्वार की टीचर सोनम पाक से करोड़ों के लेन-देन में अरेस्ट, 500 रुपए में बेच दिया ईमान

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरिद्वार की एक शिक्षिका सोनम को पाकिस्तान से करोड़ों के लेन-देन में अरेस्ट किया है। उसे पुलिस अपने साथ कठुआ ले गई। हर ट्रांजेक्शन पर उसका 500 रुपए फिक्स था।

Thu, 28 May 2026 12:36 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
हरिद्वार की टीचर सोनम पाक से करोड़ों के लेन-देन में अरेस्ट, 500 रुपए में बेच दिया ईमान

हरिद्वार जिले के रुड़की में टीचर पाकिस्तान से करोड़ों के लेन-देन में अरेस्ट हुई है। जम्मू-कश्मीर की पुलिस रेड मारकर उसे अपने साथ ले गई। युवती पिरान कलियर की रहने वाली है और एमए की छात्रा थी और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने भी लगी थी। इस गलत काम में आने के बाद उसने पढ़ाई-लिखाई छोड़ इस धंधे को शुरू किया था। बताया जा रहा है कि हर ट्रांजेक्शन पर उसे 500 रुपए कमीशन मिलता था।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र की पुलिस ने कुछ दिन पहले राहुल खान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह पाकिस्तान के माध्यम से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन करता था। पूछताछ के दौरान उसने ग्राम कलियर के गांव कोटा मुरादानगर निवासी सोनम का नाम बताया था ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 साल में एक बार आती है अधिक मास एकादशी, मुस्लिमों ने टाली बकरे की कुर्बानी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ले गई अपने साथ

इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर कोतवाली से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस के साथ गांव में दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की। जांच में सामने आया कि सोनम एमए की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वह एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थी। पुलिस को शक है कि वह पिछले करीब एक साल से कमीशन के आधार पर खातों में रुपये ट्रांसफर करने का काम कर रही थी।

कठुआ के उमर से हुई थी सोनम की पहचान

सूत्रों के अनुसार, सोनम की पहचान एक गांव की युवती के माध्यम से उमर नामक व्यक्ति से हुई थी। उमर ने उसकी बातचीत आदिल और हजीब से व्हाट्सएप कॉल के जरिए कराई थी। इसके बाद उसे अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करने का काम दिया गया। आरोप है कि वह एक खाते से रुपये निकालकर दूसरे खातों में जमा करती थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विभिन्न खातों में रकम भेजी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी ATS के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ स्लीपर सेल निकला, ISI ने सौंपे थे तबाही के मिशन

हर ट्रांजेक्शन पर फिक्स था 500 रुपए कमीशन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम को हर 30 हजार रुपये के लेनदेन पर करीब 500 रुपये कमीशन मिलता था। बताया जा रहा है कि एक साल में उसे करीब 34 हजार रुपये कमीशन के रूप में मिले। अब तक लगभग 20 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रकम पाकिस्तान से किन माध्यमों से भेजी जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि इस मामले की जांच जम्मू कश्मीर पुलिस कर रही है। स्थानीय पुलिस जम्मू कश्मीर का सहयोग करेगी। जम्मू कश्मीर पुलिस जिन बिंदुओं पर उनसे सहयोग मांगेगी उसी के आधार पर पूरा सहयोग किया जाएगा।

व्हाट्सएप कॉल से शुरू हुआ नेटवर्क

बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते सोनम ने अपनी एक परिचित युवती से काम दिलाने की बात कही थी। इसके बाद उसकी पहचान उमर से कराई गई। व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उसे खातों से जुड़े दस्तावेज भेजे गए और धीरे-धीरे वह संदिग्ध ट्रांजेक्शन नेटवर्क का हिस्सा बन गई। वहीं, पुलिस उसकी परिचित युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी-धामी समेत 3 मुख्यमंत्रियों पर बैन की मांग से भड़की भाजपा, RSS पर भी निशाना

पढ़ाई छोड़ संभाला ट्रांजेक्शन का काम

सोनम एमए की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़कर निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थी। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान वह कमीशन के आधार पर बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करने के काम में शामिल हो गई और पिछले एक साले से इस काम को परिजनों की नजरों से बचकर कर रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।