हल्द्वानी ब्लॉक में कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
हल्द्वानी में शुक्रवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास गोष्ठी का आयोजन हुआ। ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम में विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। नई ग्रामीण विकास योजना 1 जुलाई से लागू करने का प्रस्ताव है। विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

हल्द्वानी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विकासखंड हल्द्वानी सभागार में विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने की। इस अवसर पर विकास पुस्तिका का वितरण किया गया तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों और आमजन को दी गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एबीडीओ प्रदीप पंत ने बताया कि ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से एक नई योजना को 1 जुलाई से लागू किए जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने आवास प्लस ग्रामीण योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभार्थी चयन संबंधी जानकारी भी साझा की।
समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी एडीओ समाज कल्याण पूजा भट्ट ने दी, जबकि एनआरएलएम एवं रीप परियोजना से संबंधित जानकारी समन्वयक मनोज भट्ट ने प्रस्तुत की।एडीओ पंचायत ललित सिंह ग्वाल ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण, यूसीसी तथा पंचायत विभाग की सेवाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बीडीओ तनवीर असगर, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के प्रतिनिधि पूरन गौड़ सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा ओडीशा, भुवन प्रसाद, पूनम भट्ट, चिंतामणि पांडे, शाहिद तथा विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं एनआरएलएम-रीप स्टाफ उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन