जन सहयोग शिविर की सफलता को लेकर सेविकाओं को दिए गए आवश्यक निर्देश
चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत

चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी कुमारी ने की।
बैठक का आयोजन
बैठक में चान्दन, बिरनियां, गोरीपुर, सिलजोरी आदि पंचायत की आंगनबाड़ी सेविकाओं को आगामी 17 एवं 18 जून को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले जन सहयोग शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। सीडीपीओ ने कहा कि शिविर के माध्यम से आम लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए सेविकाएं अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में आने की जानकारी देने का भी निर्देश दिया। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारु संचालन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिला पर्यवेक्षिका मोनिका कुमारी, उषा कुमारी, प्रखंड समन्वयक सुवास कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर गौरव कुमार सहित संबंधित पंचायतों की सेविकाएं उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन