केन्द्र की भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने पर पौधरोपण
सेवा पखवाड़ा: पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में चलाया सफाई अभियान हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। केन्द्र
हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। केन्द्र की भाजपा सरकार के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के तहत रामलीला मैदान सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान रामलीला मैदान में पौधरोपण किया गया। सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ता 5 से 23 जून तक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामलीला ग्राउंड, पटेल चौक व मंदिर परिसर में सफाई अभियान, पूजन व पौधरोपण किया। कार्यक्रम संयोजक सुधांशु पांडे और सह संयोजक मनोज चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर 23 जून तक सभी शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर तीसरी बार उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाने के लिए एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर दर्जाधारी हरीश पांडे, रेनू अधिकारी, प्रतिभा जोशी, राशि जैन, मधुकर श्रोत्रिय मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन