Good news Dehradun Paonta Sahib Highway Worth 1650 crore in Final Phase 35 Minute Travel time 1650 करोड़ के देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर बड़ी खुशखबरी, 35 मिनट में पूरा सफर, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

1650 करोड़ के देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर बड़ी खुशखबरी, 35 मिनट में पूरा सफर

Dehradun-Paonta Sahib Highway: 1650 करोड़ में बन रहे देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर बड़ी खुशखबरी आई है। इसका कार्य अंतिम चरण में है। जल्द इस हाईवे पर वाहन दौड़ने लगेंगे।

Mon, 8 June 2026 02:46 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
1650 करोड़ के देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर बड़ी खुशखबरी, 35 मिनट में पूरा सफर

Dehradun-Paonta Sahib Highway: 1650 करोड़ की लागत में तैयार हो रहे देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जानकारी दी कि हाईवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। बता दें कि 4 लेन वाले इस हाईवे से आप देहरादून से पांवटा साहिब महज 35 मिनट में पहुंच सकेंगे। यह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा।

सीएम पुष्कर धामी ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड में आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क अवसंरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। लगभग ₹1650 करोड़ की लागत से 4-लेन पांवटा साहिब–देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यह परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी नई गति प्रदान करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के लिए IMD की बड़ी भविष्यवाणी- 5 जिलों में आज बारिश, मैदानों में गर्मी

35 मिनट में देहरादून से पांवटा साहिब

इस हाईवे की कुल लंबाई करीब 44.8 किलोमीटर है। इसके शुरू होने के बाद देहरादून से पांवटा साहिब के बीच सफर काफी आसान हो जाएगा। अभी यह दूरी तय करने में करीब पौने दो घंटे लगते हैं, लेकिन नए हाईवे के चालू होने के बाद यह समय घटकर करीब 35 मिनट रह जाएगा। यह मार्ग हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से शुरू होकर सेलाकुई और प्रेमनगर होते हुए देहरादून के बल्लूपुर चौक तक पहुंचता है।

उत्तराखंड और हिमाचल को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग

पांवटा साहिब–देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-72) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। यह चार लेन हाईवे अंतिम चरण में है। परियोजना का 95 प्रतिशत से अधिक काम समाप्त हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BRICS के मंच पर हिमालयी राज्य उत्तराखंड की जमकर तारीफ, इन 2 घटनाओं का जिक्र

यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हाईवे पर कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यमुना नदी पर 1.17 किलोमीटर लंबा पुल बनाया गया है। इसके अलावा प्रेमनगर क्षेत्र में अंडरपास और फ्लाईओवर भी तैयार किए गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।

चारधाम यात्रियों को भी लाभ

इस परियोजना से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। साथ ही सेलाकुई और पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच व्यापार और माल परिवहन भी तेज होगा। इससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी जु़ड़ेगा

पांवटा साहिब–देहरादून फोरलेन हाईवे का अंतिम बिंदु देहरादून का बल्लूपुर क्षेत्र है। वहीं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भी देहरादून क्षेत्र में आकर जुड़ता है। इसके अलावा NHAI देहरादून में एक 12 किलोमीटर लंबा नया एक्सेस-कंट्रोल्ड बाइपास भी बना रहा है, जो झाझरा क्षेत्र से पांवटा साहिब–बल्लूपुर हाईवे को सीधे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) से जोड़ेगा। यह बाइपास आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास एक्सप्रेसवे में मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के खटीमा में दूल्हे की डिमांड सुनकर दुल्हन के पिता को हार्ट अटैक, मौत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।