इंसानियत शर्मसार! बेटी पैदा होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पहले दो बार जबरन गर्भपात
हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बेटी पैदा होने पर विवाहिता को मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पहले दो बार उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया।

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता को ससुराल वालों ने बेटी पैदा होने की जानकारी पर घर से बाहर निकाल दिया। पहले उसका दो बार जबरन गर्भपात हो चुका है। महिला के साथ ससुरालियों ने मारपीट भी की।
पीड़िता ने इस मामले में पति और सास समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना खानपुर प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति पारस सिंह, सास रणजीत कौर निवासी आलमपुरा, दरड़ जिला करनाल हरियाणा की सिमरजीत कौर पत्नी बलविंद्र सिंह और सफीदों मंडी थाना सफीदों जिला जिंद, हरियाणा के गुरजंट सिंह पुत्र सुक्खा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह भी सामने आएगा कि जबरन कराए गए गर्भपात में किसकी भूमिका रही और किन हालात में महिला को घर से निकाला गया।
फिलहाल पीड़िता और उसकी बेटी को सुरक्षा मुहैया कराई गई है और मामले की विवेचना जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन