Fog and Over speeding Turn Fatal UP Youths Returning from Uttarakhand Die in road Accident कोहरा और ओवरस्पीड ने ले ली जान, उत्तराखंड से लौट रहे यूपी के युवकों की हादसे में मौत, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

कोहरा और ओवरस्पीड ने ले ली जान, उत्तराखंड से लौट रहे यूपी के युवकों की हादसे में मौत

कोहरा और ओवरस्पीड ने मेरठ के दो युवकों की जान ले ली। दोनों युवक हरिद्वार से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, गंग नहर में दोनों युवकों की लाश कार में मिली, कार नहर में डूबी हुई थी।

Sun, 4 Jan 2026 11:00 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, रुड़की
share
कोहरा और ओवरस्पीड ने ले ली जान, उत्तराखंड से लौट रहे यूपी के युवकों की हादसे में मौत

गंग नहर पटरी पर मेरठ की ओर से आ रही एक कार मोहम्मदपुर झाल के पास अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को नहर से बाहर निकलवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मौत की वजह कोहरा और ओवरस्पीड बताई जा रही है।

पुलिस को शनिवार देर रात 112 के माध्यम से मोहम्मदपुर झाल के जेई अमित सैनी ने सूचना दी कि झाल के समीप एक कार गंग नहर में गिरी हुई है। सूचना पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम और झाल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां ग्रे रंग की किआ सेल्टोस कार नहर में उलटी अवस्था में आधी डूबी मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'25 हजार में बिहार की लड़कियां' कहने वाले गिरधारी पर बवाल, भाजपा की प्रतिक्रिया
ये भी पढ़ें:वॉट्सएप पर अश्लील चैट करते टीचर, पीड़िता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया स्क्रीनशॉट
ये भी पढ़ें:कोहरा और कड़ाके की ठंड से बेहाल उत्तराखंड, कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी

काम से हरिद्वार आए थे मेरठ के युवक

पानी में तलाशी के दौरान कार के अंदर दो युवक मिले, जो मृत अवस्था में पाए गए। दोनों शवों को अग्रिम कार्रवाई के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने वाहन के पंजीकृत स्वामी विवेक शर्मा से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कार में दो युवक सवार थे, जो किसी कार्य से हरिद्वार आए थे और वापस लौट रहे थे।

नहर में डूब चुकी थी कार

परिजनों द्वारा मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25) पुत्र राजकुमार शर्मा और पुनीत (25) पुत्र आशुतोष, निवासी कुराली, थाना जानी, जिला मेरठ के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस ने वाहन के आसपास सर्च अभियान चलाया और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया गया।

कोहरा और ओवरस्पीड बना काल

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे का कारण घना कोहरा, तेज रफ्तार और सड़क पर मौजूद तीव्र मोड़ माना जा रहा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।