Driver try to Rams auto Into Woman Constable After Threatening tujhe kal ka suraj nhi dekhne dunga तू कल का सूरज नहीं देखेगी… धमकी के बाद महिला सिपाही को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बची, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

तू कल का सूरज नहीं देखेगी… धमकी के बाद महिला सिपाही को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बची

देहरादून तहसील चौक पर एक ड्राइवर ने महिला चालक को एक दिन पहले धमकी दी कि तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा। अगले दिन उसने बदनीयत से महिला चालक को अपनी गाड़ी से कुचलने की कोशिश की।

Thu, 6 Nov 2025 08:28 AMGaurav Kala देहरादून
share
तू कल का सूरज नहीं देखेगी… धमकी के बाद महिला सिपाही को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बची

एक दिन पहले ‘तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा’ की धमकी देकर गए विक्रम चालक ने अगले दिन महिला सिपाही पर विक्रम चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह महिला सिपाही विक्रम की चपेट में आने से बची। घटना की जानकारी महिला ने अपने वरिष्ठ अफसरों को दी। इसके बाद मामले में शहर कोतवाली में आरोपी विक्रम चालाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला देहरादून का है।

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि तहसील चौक पर विक्रम चालक लेफ्ट टर्न घेर लेते हैं। यहां ट्रैफिक ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री रखवाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पिछले कई दिनों से ट्रैफिक में तैनात महिला कांस्टेबल रेशमा ड्यूटी कर रही हैं। रेशमा ने कहा कि कई विक्रमों को लेफ्ट टर्न घेरने पर नो पार्किंग से हटवाया। इसमें विक्रम यूके 07 टीबी 1742 के चालक को दो और तीन नवंबर को हटवाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां गायब हैं शाश्वत और उनका परिवार? गाजियाबाद के बिल्डर पर करोड़ों की देनदारी
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों में आज महंगा होगा किराया, क्या वजह
ये भी पढ़ें:मदरसे में मिले 20 लाख के नकली नोट का मास्टरमाइंड डॉक्टर, इमाम से क्या लिंक

तीन नवंबर को आरोपी चालक जाते वक्त महिला कांस्टेबल को धमकी देकर गया कि ‘तुझे मैं कल का सूरज नहीं देखने दूंगा’। रेशमा ने इसे सामान्य तरीके से लिया। आरोप है चार नवंबर को फिर आरोपी चालक तहसील चौक पर पहुंचा। इस दौरान रेशमा पर बदनीयती से विक्रम चढ़ाने का प्रयास किया। महिला सिपाही पीछे की तरफ दौड़कर विक्रम की चपेट में आने से बचीं।

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर आरोपी विक्रम चालक के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि शिकायत पर आरोपी विक्रम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।