Dont Want Any North East Child To Face This Father Of angel chakma 'मैं चाहता हूं कि किसी भी नॉर्थ-ईस्टर्न को...', देहरादून में बेटे के मर्डर के बाद क्या बोले एंजेल चकमा के पिता, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

'मैं चाहता हूं कि किसी भी नॉर्थ-ईस्टर्न को...', देहरादून में बेटे के मर्डर के बाद क्या बोले एंजेल चकमा के पिता

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में नस्लीय हमले में हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक छात्र के दुखी पिता ने पुलिस से अपील की है कि वो इस मामले में ऐसा कदम उठाएं कि नॉर्थ-ईस्ट के किसी भी व्यक्ति को इस तरह की घटना का सामना ना करना पड़े।

Sun, 28 Dec 2025 08:32 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
'मैं चाहता हूं कि किसी भी नॉर्थ-ईस्टर्न को...', देहरादून में बेटे के मर्डर के बाद क्या बोले एंजेल चकमा के पिता

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में नस्लीय हमले में हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक छात्र के पिता ने पुलिस से अपील की है कि वो इस मामले में ऐसा कदम उठाएं कि नॉर्थ-ईस्ट के किसी भी व्यक्ति को इस तरह की घटना का सामना ना करना पड़े। पिता ने कहा कि उनके बेटे को नस्लीय गालियां दी गईं और उसके बाद कई बार चाकू से मारा गया।

इस घटना की जानकारी देते हुए चकमा के पिता ने बताया कि एंजेल सब्जी खरीदने के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान कुछ लड़के आए और उनके बेटे को नस्लीय गालियां देने लगे। जब एंजेल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने एंजेल को पीटना शुरू कर दिया और गालियां भी दीं। पिता ने कहा कि इस हमले का मुख्य आरोपी देहरादून का रहने वाला है। जब एंजेल ने गालियों का विरोध किया तो उसे पीट-पीटकर मार डाला गया।

एंजेल चकमा के पिता ने बताया कि उनके बेटे पर हमले के बाद आरोपियों के माता-पिता ने उनसे बात करने की कोशिश की थी, लेकिन वो अस्पताल में थे, इसलिए बात नहीं हो पाई। एंजेल के पिता तरुण ने देहरादून जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान एंजेल के पिता ने बताया कि देहरादून पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'हम चीनी नहीं हैं... हम भारतीय हैं', हमले से पहले एंजेल चकमा के शब्द

एंजेल के साथ क्या हुआ था?

एंजेल चकमा त्रिपुरा के उनाकोटी का रहने वाला था। वह उत्तराखंड में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। एक दिन जब वो सब्जी खरीदने के लिए बाहर निकला तो कुछ लोगों ने उसपर नस्लीय टिप्पणी की और गालियां दी। एंजेल ने जब इसका विरोध किया तो उसपर चाकू से हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल चकमा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान चकमा की मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।