Diwali gift for delhi and UP extra roadways busses run from dehradun for four days दिवाली और छठ से पहले दिल्ली-यूपीवालों को तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

दिवाली और छठ से पहले दिल्ली-यूपीवालों को तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

दिवाली और छठ से पहले उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली और यूपी वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है। चार दिन उत्तराखंड रोडवेज की बसें दिल्ली, आगरा और बरेली के लिए एक्स्ट्रा चलेंगी।

Wed, 15 Oct 2025 09:32 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
दिवाली और छठ से पहले दिल्ली-यूपीवालों को तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज ने बड़ा फैसला लिया है। देहरादून आईएसबीटी से दिल्ली, आगरा और बरेली के लिए चार दिन दस अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज ग्रामीण डिपो के एजीएम प्रतीक जैन ने मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और भीड़भाड़ से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, अतिरिक्त बसें 18, 19, 24 और 25 अक्टूबर को चलाई जाएंगी। इन दिनों दिल्ली, आगरा और बरेली के रूट पर यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इन बसों का संचालन देहरादून आईएसबीटी से सुबह से लेकर देर शाम तक किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी बसों की पूर्व जांच और तकनीकी निरीक्षण भी कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले अच्छी खबर, 2.5 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

त्योहारी संचालन को सुचारु रखने के लिए रोडवेज ने सभी ड्राइवर, कंडक्टर, बस स्टेशन और वर्कशॉप कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी हैं। एजीएम प्रतीक जैन ने बताया कि स्टाफ की पूरी टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी स्थिति में सेवा बाधित न हो। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी सीटें पहले से बुक कर लें ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो।

वहीं, परिवहन विभाग ने भी त्योहारों के मद्देनज़र रोडवेज के साथ-साथ निजी बस संचालकों को भी अतिरिक्त सेवाएं बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। आरटीओ संदीप सैनी ने इस संबंध में रोडवेज जीएम और निजी कंपनियों को पत्र भेजा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।