दिवाली से पहले अच्छी खबर, 2.5 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा; बोनस पर भी मुहर
दिवाली से पहले सरकार ने राज्यकर्मियों को बड़ी राहत दी है। ढाई लाख से ज्यादा राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। साथ ही बोनस का भी ऐलान किया है।

प्रमोशन-तबादलों में राहत के बाद अब सरकार ने दीवाली से पहले कर्मचारियों की दो और मांगें मान ली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम ढाई लाख से ज्यादा शिक्षकों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) तीन प्रतिशत बढ़ाने व बोनस देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी। अब इसका औपचारिक शासनादेश होना भर बाकी है।
बोनस का लाभ केवल 4800 ग्रेडपे तक वाले कार्मिकों को ही मिलेगा। इसके तहत अधिकतम सात हजार रुपये मिलेंगे। दैनिक वेतनभोगी व कैजुअल श्रेणी के कर्मियों को कुछ शर्त के साथ अधिकतम 1200 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे।
मालूम हो धामी कैबिनेट, बीते रोज कर्मचारियों के प्रमोशन के मानक शिथिल करने, आंगनबाड़ी का प्रमोशन कोटा बढ़ाने और स्वास्थ्य विभाग में तबादलों में राहत देने का फैसला कर चुकी है।
चम्पावत में एकीकृत चौकी को जमीन : उधर, केंद्र सरकार ने चम्पावत के बनबसा क्षेत्र में एकीकृत जांच चौकी के निर्माण के लिए वन भूमि विचलन को मंजूरी दे दी। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 34 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि को भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के पक्ष में किया किया गया है। यह जमीन तराई पूर्व वन प्रभाग, हल्द्वानी के अंतर्गत चैनी कम्पार्टमेंट-1, बनबसा पूर्णागिरी में स्थित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन