Dhami Sarkar Four Years CM Pushkar singh Fix five Targets seeks hattrick in uttarakhand elections 2027 Dhami Sarkar: जनता का मन-मत साधने धामी ने तय किए 5 लक्ष्य, उत्तराखंड में हैट्रिक की चुनौती, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

Dhami Sarkar: जनता का मन-मत साधने धामी ने तय किए 5 लक्ष्य, उत्तराखंड में हैट्रिक की चुनौती

Dhami Sarkar Four Years: उत्तराखंड में धामी सरकार को चार साल पूरे हो गए। आगामी चुनाव में हैट्रिक और जनता का मन-मत साधने सीएम धामी ने पांच लक्ष्य निर्धारित किए हैं।

Tue, 24 March 2026 07:31 AMGaurav Kala चंद्रशेखर बुढ़ाकोटी, देहरादून, हिन्दुस्तान
share
Dhami Sarkar: जनता का मन-मत साधने धामी ने तय किए 5 लक्ष्य, उत्तराखंड में हैट्रिक की चुनौती

Dhami Sarkar Four Years: धामी-2 सरकार अपने कार्यकाल के पांचवे साल में पांच लक्ष्य और पांच चुनौतियों के साथ प्रवेश कर गई। ये पांच वो लक्ष्य हैं जिन्हें भाजपा राज्य में सत्ता की हैट्रिक के लिए अहम मानकर चल रही है। प्रदेश की जनता का मन और मत को दोबारा अपने पक्ष में साधने के लिए रोजगार, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे के विकास के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा सेक्टर पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।

मंगलवार से शुरू हुए सत्ता के पांचवे साल में चुनावी गतिविधियों के साथ साथ सरकार और संगठन को जनता के सामने यह भी साबित करना है कि जो लक्ष्य लेकर वो वर्ष 2022 में उनके सामने आई थी, उस पर वो पांचवे साल भी उसी भाव के साथ आगे बढ़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धार्मिक स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घुसपैठिए जहां से आए वहीं भेजेंगे: धामी

हिन्दुस्तान से खास बातचीत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार इस भाव को दृढ़ता दोहराया भी। उन्होंने कहा कि कहा कि चार साल में सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। यह सिलसिला अनवरत रूप से जारी रहेगा। मातृ शक्ति, सैनिक युवा और गरीब भाजपा की हमेशा से प्राथमिकता में रहे हैं और आगे भी इनके सशक्तिकरण और सम्मान के लिए काम जारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा सरकार के 4 साल, CM पुष्कर धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

सीएम धामी के कंधों पर हैट्रिक की चुनौती

हर पांच साल में सरकार बदलने का मिथक वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में में तोड़ चुकी भाजपा के लिए अब वर्ष 2027 में हैट्रिक बनाने की चुनौती है। प्रदेश में भाजपा का मुख्य चेहरा होने की वजह से यह चुनौती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कांधों पर ज्यादा है। हालांकि, धामी आत्मविश्वास से कहते हैं कि राज्य में भाजपा के सामने अब कोई राजनीतिक चुनौती नहीं है। हिन्दुस्तान से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गनिदेशन में प्रदेश सरकार जनहित के सर्वोच्च लक्ष्य के साथ काम करती आ रही है।

युवाओं को रोजगार

चार साल के कार्यकाल में 30 हजार से ज्यादा बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां मिली हैं। 2026-27 में विशेष अभियान चलाकर विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को रिक्त पद चिह्नित करत प्रक्रिया शुरू करने निर्देश दिए भी जा चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुष्कर धामी सरकार के 4 साल: UCC, दंगारोधी, मदरसा बोर्ड समेत कई धाकड़ फैसले

बुनियादी ढांचा

चारधाम यात्रा, कांवड में श्रद्धालुओं और पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के शुरू होने से यह प्रवाह बढ़ जाएगा। पार्किंग, आवासीय सुविधाएं को बढ़ाना भी सरकार का लक्ष्य है।

विकास को गति

हालिया चार साल में सरकार ने कई नई योजनाओं पर काम शुरू किया है। केदारनाथ, मसूरी समेत कई स्थानों पर रोपवे निर्माण की प्रक्रिया में है। पहाड में कृषि-बागवानी के लिए 1200 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं लांच की गई है।

औद्योगिक विकास

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में राज्य में निवेश के लिए हुए 3.50 लाख करोड़ के एमओयू को धरातल पर साकार किया जाएगा। इनमें 1.5 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। औद्योगिक वातावरण विकसित करने के लिए नए इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे।

स्वस्थ उत्तराखंड

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार का पहला लक्ष्य है। इसके तहत नए मेडिकल कालेज का निर्माण और वर्तमान में निर्माणधीन एम्स-किच्छा और पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज को समय पूरा कराना प्राथमिकता हैं। डाक्टरों की कमी को भी दूर करने के लिए प्रयास होंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।