Uttarakhand weather rain to bring relief from heat 50 kmph winds IMD predicted उत्तराखंड में 13 मई तक कैसा है मौसम? यहां बारिश का अलर्ट; 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में 13 मई तक कैसा है मौसम? यहां बारिश का अलर्ट; 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Uttarakhand Weather Report: अगले 24 घंटों के दौरान में अथिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4°C की गिरावट होने की संभावना

Mon, 11 May 2026 03:31 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में 13 मई तक कैसा है मौसम? यहां बारिश का अलर्ट; 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Uttarakhand Weather Report: उत्तराखंड में मौसम ने सोमवार को एकबार फिर करवट ली है। राजधानी देहरादून में कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। राज्य के अन्य कुछ इलाकों में भी मौसम ने करवट ली है।

आईएमडी ने पहाड़ी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफान और हिमपात की भविष्यवाणी की है। खासकर 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके साथ ही पहाड़ों में कुछ अलग-थलग स्थानों पर बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटों के दौरान में अथिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4°C की गिरावट होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में खनन के नियम बदले! रॉयल्टी बढ़ने से बोल्डर-बालू पर लगेगा टैक्स

आज और कल ऐसा है मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया है कि आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। विशेष रूप से 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 12 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ सहित ऊंचाई वाले जिलों के अनेक स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विशेष रूप से 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार जताए गए हैं।

13 मई को ऐसा रह सकता है मौसम

बात करें 13 मई के मौसम की तो राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। विशेष रूप से 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो सकता है। वहीं, राज्य के शेष मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा और गर्जन के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड और फिसलन बढ़ने की चेतावनी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सप्रेसवे के बाद उत्तराखंड को नया ‘गिफ्ट’ देंगे PM, नाव की सवारी भी करेंगे

कब हुई थी आखिरी बार झमाझम बारिश?

उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में रविवार (3 मई) को अंधड़ के साथ हुई भारी वर्षा और ओलावृष्टि दर्जी की गई थी। मौसम के इस तीव्र बदलाव के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए थे।, जिससे यातायात बाधित हुआ है और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिलिए पहाड़ की रग-रग से वाकिफ नए CDS सुब्रमणि से, उत्तराखंड से रखते हैं खास लगाव

चारधाम के लिए चलने वाले श्रद्धालुओं से अपील

वहीं मौसम विभाग द्वारा 12 और 13 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए जारी 'ऑरेंज अलर्ट' को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम के लिए चलने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लें और पूरी सावधानी बरतें।

गढ़वाल आयुक्त ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन दो दिनों में विशेष सावधानी बरतें और मौसम विभाग की जानकारी के बिना आगे न बढ़ें। बेहतर होगा कि मौसम साफ होने पर ही यात्रा की जाए ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए सरकारी नियमों का पालन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में खनन के नियम बदले! रॉयल्टी बढ़ने से बोल्डर-बालू पर लगेगा टैक्स

उत्तरकाशी में भी मौसम में उतार-चढ़ाव

वहीं उत्तरकाशी में हाल के दिनों में मौसम का मिजाज काफी अस्थिर रहा है। दोपहर बाद होने वाली भारी बारिश और तेज आंधी के कारण यमुनोत्री मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे यात्रियों के लिए चुनौती पैदा हो रही है। हालांकि खराब मौसम के बावजूद यमुनोत्री और गंगोत्री धाम पर तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।