Women are becoming self-reliant through schemes related to education health and security Chief Minister शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में बुधवार को नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन का

Wed, 15 April 2026 03:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में बुधवार को नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला कल्याण, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशुनपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया गया आभार

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी आगे बढ़ता है। सावित्री ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को अधिकार, सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने वाला परिवर्तनकारी प्रयास है। इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उत्तराखंड सरकार में रेखा आर्या ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के इतिहास में एक युगांतरकारी परिवर्तन की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा और आने वाले समय में महिलाओं के नेतृत्व, आत्मविश्वास और भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। रेखा आर्या ने मातृशक्ति से आह्वान किया कि इस पहल को जनआंदोलन का रूप देकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और यह कानून उन्हें नई दिशा देगा। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, दून विवि की कुलपति डॉ सुरेखा डंगवाल, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना, गीता जैन, दीप्ति रावत, रुचि भट्ट समेत अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से समावेशी विकास को मिलेगा बढ़ावा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को मिलेगा नेतृत्व का सशक्त मंच : बिमला चौधरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।