Severe Weather Hits Uttarakhand Orange Alert Issued for Eight Districts उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

देहरादून में अचानक मौसम ने करवट ली है। कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। बिजली गुल हो गई है और पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Thu, 11 June 2026 11:55 AMChand Mohammad हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है और पेड़ व होर्डिंग्स गिरने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने दून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी से बेहाल देहरादून-हरिद्वार समेत इन 8 जिलों में दो दिन भारी बारिश; ऑरेंज अलर्ट

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।