Muslim Personal Law Board Discusses UCC Resistance and Social Issues in Dehradun मदरसों-मस्जिदों के दस्तावेज पूरे रखें, लेन-देन ठीक हो : पर्सनल लॉ बोर्ड, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

मदरसों-मस्जिदों के दस्तावेज पूरे रखें, लेन-देन ठीक हो : पर्सनल लॉ बोर्ड

देहरादून में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने लोगों को घबराने से मना किया और कानून के दायरे में रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की सलाह दी। उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का विरोध करते हुए समाज में दहेज, फिजूलखर्ची और नशे जैसी कुरीतियों को दूर करने की अपील की।

Sun, 19 April 2026 10:59 AMChand Mohammad हिन्दुस्तान, देहरादून
share
मदरसों-मस्जिदों के दस्तावेज पूरे रखें, लेन-देन ठीक हो : पर्सनल लॉ बोर्ड

देहरादून। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि हालात कैसे भी हों, लोगों को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि कानून के दायरे में रहकर डटकर मुकाबला एवं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। भारूवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड एवं जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से 'खुसीसी फिक्री व इस्लाही' बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रहमानी ने यूसीसी के मसले पर दो टूक कहा कि इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसके खिलाफ बोर्ड कोर्ट गया है। उन्होंने समाज से दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची, नशा और मोबाइल की लत जैसी कुरीतियों को दूर करने और माता-पिता, पत्नी व पड़ोसियों के अधिकारों के संरक्षण की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुखारी शरीफ का पहले पाठ से हुआ इस्लामी शैक्षिक सत्र का प्रारंभ

राष्ट्रीय सचिव मौलाना उमरैन महफूज रहमानी ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में शरीयत के मार्ग पर चलें। वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद कासिम रसूल इलियास ने सभी शिक्षण व धार्मिक संस्थाओं के दस्तावेज दुरुस्त रखने और वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया। कहा कि ऐसा करने से किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इस दौरान बोर्ड के उत्तराखंड सदस्य मुफ्ती सलीम अहमद कासमी, शिक्षाविद् डॉ. एस फारूख, जमीयत प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत, जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान, इमाम संगठन अध्यक्ष मुफ्ती रईस कासमी, मुफ्ती तौफीक इलाही, मुफ्ती अयाज अहमद, मास्टर अब्दुल सत्तार, हाफिज शाहनजर, मोहम्मद युसुफ, गुलजार, मो. हसन, कारी नईम, कारी फरहान, अनवर कमाल, मास्टर मुस्तकीम, मौलाना एजाज, मौलाना बुरहानुद्दीन, शमीम अंसारी, तौसीफ, रजिया बेग, लताफत हुसैन, आकिब कुरैशी और हाफिज अबुजर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।