New Academic Session Begins at Darul Uloom Farukhiya with Emphasis on Education and Dedication बुखारी शरीफ का पहले पाठ से हुआ इस्लामी शैक्षिक सत्र का प्रारंभ, Saharanpur Hindi News - Hindustan
More

बुखारी शरीफ का पहले पाठ से हुआ इस्लामी शैक्षिक सत्र का प्रारंभ

Saharanpur News - बुखारी शरीफ का पहले पाठ से हुआ इस्लामी शैक्षिक सत्र का प्रारंभबुखारी शरीफ का पहले पाठ से हुआ इस्लामी शैक्षिक सत्र का प्रारंभबुखारी शरीफ का पहले पाठ से

Sun, 19 April 2026 12:54 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
बुखारी शरीफ का पहले पाठ से हुआ इस्लामी शैक्षिक सत्र का प्रारंभ

देवबंद, संवाददाता। मदरसा दारुल उलूम फारूकिया में नए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ दारुल उलूम के शेखुल हदीस मौलाना मुफ्ती अमीन पालनपुरी ने तलबा को बुखारी शरीफ का पहला पाठ पढ़ाकर शुरू कराया। साथ ही उनसे मेहनत और लगन के साथ तालीम हासिल करने का आह्वान किया। ईदगाह रोड स्थित मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में मुफ्ती अमीन पालनपुरी ने तलबा (छात्रों) को नसीहत करते हुए कहा कि बुखारी शरीफ की शुरुआत इखलास (नीयत की शुद्धि) की हदीस से होता है। कहा कि दीन के ज्ञान की इमारत सिर्फ और सिर्फ इखलास की बुनियाद पर ही खड़ी हो सकती है। उन्होंने छात्रों को अपने शैक्षिक सफर में तकवा (परहेजगारी), विनम्रता और बुजुर्गों के पदचिन्हों पर चलने की नसीहत की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 साल की आयु में आरिश जमाल ने किया कुरान मुकम्मल

कहा कि यही वह रास्ता है जो इंसान को सच्ची इंसानियत के ऊंचे पद पर पहुंचाता है। कार्यक्रम के समापन से पूर्व संस्था के मोहतमिम मौलाना नूरुलहुदा कासमी बस्तवी ने छात्रों से आह्नान किया कि वह किसी फिजूल कामों में न पड़कर सिर्फ पढ़ाई पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें। इस दौरान दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना मुफ्ती आदिल, मौलाना अबू शिबली और मौलाना मेराज आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।