Journalist Accuses Imam of Threats and Misconduct at Muslim Personal Law Board Event दून में इमाम संगठन अध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप, ये है विवाद की वजह , Dehradun Hindi News - Hindustan
More

दून में इमाम संगठन अध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप, ये है विवाद की वजह

देहरादून में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यक्रम में पत्रकार इकराम अंसारी ने मुफ्ती रईस कासमी पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अंसारी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मुफ्ती ने आरोप को निराधार बताया और मानहानि का केस करने की बात कही।

Mon, 20 April 2026 10:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
दून में इमाम संगठन अध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप, ये है विवाद की वजह

देहरादून। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यक्रम में एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार इकराम अंसारी ने इमाम संगठन अध्यक्ष मुफ्ती रईस कासमी पर अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसएसपी और पटेलनगर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग उठाई है। रविवार को अंसारी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि वह 17 अप्रैल रात को भारूवाला एक गार्डन में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यक्रम को कवर करके निकल रहे थे। इस दौरान मुफ्ती रईस ने उन्हें रोककर अभद्र व्यवहार और जान से मारने सहित परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मदरसों-मस्जिदों के दस्तावेज पूरे रखें, लेन-देन ठीक हो : पर्सनल लॉ बोर्ड

बताया कि उन्होंने हाल ही में सार्वजनिक चंदे में कथित भ्रष्टाचार पर एक खबर चलाई थी, जिसको लेकर मुफ्ती ने उन्हें धमकी दी। उधर, मुफ्ती रईस कासमी का कहना है कि आरोप निराधार है। यू ट्यूब चैनल पर गलत आरोपों एवं बिना उनका पक्ष जाने खबर चलाई गई, इससे उनकी छवि खराब हुई। इस विषय में ही उनसे पूछा गया था, जिस पर उल्टा उनसे अभद्रता की गई। मानहानि का केस एवं अभद्रता पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।