Dehradun Municipal Corporation Increases Daily Wage for Sanitation Workers to 800 INR देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: सफाई कर्मियों का मानदेय 800 रुपये प्रतिदिन हुआ, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: सफाई कर्मियों का मानदेय 800 रुपये प्रतिदिन हुआ

देहरादून में नगर निगम की बोर्ड बैठक में सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने इस निर्णय का समर्थन किया, जिससे सफाई कर्मियों में खुशी का माहौल बना। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है।

Wed, 29 April 2026 02:58 PMOmprakash Sati हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: सफाई कर्मियों का मानदेय 800 रुपये प्रतिदिन हुआ

देहरादून। नगर निगम की बोर्ड बैठक में बुधवार को सफाई कर्मियों के हित में अहम निर्णय लिया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव पारित कराया। इस फैसले के बाद सफाई कर्मियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। बैठक में मौजूद पार्षदों ने भी निर्णय का समर्थन करते हुए मेयर का आभार जताया। इस दौरान सभागार में “मेयर जिंदाबाद” के नारे भी गूंजे। मेयर ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी कर्मचारियों के हित में सकारात्मक फैसले लिए जाते रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोले देहरादून- नगर निगम बनने के बाद भी नहीं बदली शहर की सूरत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।