Collective Prayers for Rain and Cleanliness Ahead of Eid-ul-Azha कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से पूरी तरह परहेज करें, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से पूरी तरह परहेज करें

-बकरीद पर सफाई की खास अपील, बारिश के लिए मस्जिदों में उठीं दुआएं,

Fri, 22 May 2026 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से पूरी तरह परहेज करें

शहर की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान भीषण गर्मी से निजात और बारिश के लिए खुदा की बारगाह में सामूहिक रूप से हाथ उठे। शहर काजी मुफ्ती हशीम सिद्दीकी, मुफ्ती सलीम कासमी, मुफ़्ती वासिल, मौलाना अब्दुल मन्नान और मुफ्ती अयाज ने अपनी तकरीर में अल्लाह से रहमत की बारिश करने की दुआ कराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से पूरी तरह परहेज करें

ईद-उल-अजहा के मद्देनजर सफाई पर जोर

आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर उलेमाओं ने साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। जमीयत उलेमा और इमामों ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि कुर्बानी एक अहम इबादत है, इसे पूरी शांति, कानून के दायरे और मुकम्मल सफाई के साथ अंजाम दिया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड से भी चलेगी गाय को राष्ट्रीय ऐनिमल का दर्जा दिलाने की मुहिम

गंदगी फैलाने से बचें

जमीयत अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी, शहर अध्यक्ष मुफ्ती अयाज, कोषाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सत्तार ने स्पष्ट कहा है कि सड़क, गली, चौराहे या सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न करें। कुर्बानी के बाद खून और अवशेषों को नालियों या सड़कों पर न बहाएं, बल्कि तुरंत साफ-सफाई सुनिश्चित करें ताकि दुर्गंध से आस-पड़ोस में किसी को परेशानी न हो। दिखावे से बचते हुए कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से पूरी तरह परहेज करने की सख्त हिदायत दी गई है। उलेमाओं ने आपसी भाईचारा कायम रखने और ईद की नमाज सड़कों पर न पढ़ने की भी गुजारिश की है।

नमाज का समय और स्थान

मुफ़्ती वासिल ने सना मस्जिद में ऐलान किया कि सुभाषनगर ईदगाह में नमाज सात बजे होगी। कहा नमाज एक ही बार होगी और सड़क पर नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, जमीयत उलेमा चलाएगा मुहिम; बकरीद पर मुसलमानों से खास अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।