भाजपा महानगर की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों, बैठकों और बूथ स्तर तक हुए आयोजनों की सफलता पर चर्चा करते हुए कार

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की मासिक बैठक मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय बलवीर रोड में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों, बैठकों और बूथ स्तर तक हुए आयोजनों की सफलता पर बधाई दी गई।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक प्रधानमंत्री पद पर सफल कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रस्तावित देहरादून दौरे और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी राकेश गिरि ने शक्तिकेंद्र बैठकों, एसआईआर अभियान और संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया।बैठक में विधायक विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, प्रदेश पदाधिकारी, दायित्वधारी, महानगर पदाधिकारी, बीएलए-1, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन