Dehradun Rispana Bindal Elevated Road 350 Crore Approved 2600 Families to Relocate देहरादून में रिस्पना-बिन्दाल एलिवेटेड रोड के लिए मिले 350 करोड़, 2600 परिवार होंगे शिफ्ट, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

देहरादून में रिस्पना-बिन्दाल एलिवेटेड रोड के लिए मिले 350 करोड़, 2600 परिवार होंगे शिफ्ट

Rispana-Bindal Elevated Road: देहरादून में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार ने बजट में बड़ा ऐलान किया। रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए 350 करोड़ की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट में 2600 परिवारों को शिफ्ट किया जाएगा।

Tue, 10 March 2026 07:44 AMGaurav Kala महेश पांडे, हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून में रिस्पना-बिन्दाल एलिवेटेड रोड के लिए मिले 350 करोड़, 2600 परिवार होंगे शिफ्ट

Rispana-Bindal Elevated Road: देहरादून में रिस्पना-बिन्दाल एलिवेटेड रोड परियोजना जल्द परवान चढ़ेगी। उत्तराखंड सरकार ने बजट में रिस्पना-बिन्दाल की एलिवेटेड यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। एलिवेटेड परियोजना की तकनीकी और पर्यावरणीय स्टडी पूरी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

प्रशासन ने रिस्पना पुल से नागल पुल और हरिद्वार बाईपास-बिंदाल पुल से मालसी तक प्रस्तावित फोर लेन एलिवेटेड रोड को लेकर सामाजिक समाघात मूल्यांकन (एसआईए) रिपोर्ट तैयार कर सार्वजनिक कर दी है। इस परियोजना के लिए 5.5 हेक्टेयर (रिस्पना) और 13.77 हेक्टेयर (बिन्दाल) भूमि की आवश्यकता है। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए एडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है और पुनर्वास के लिए भूमि चिह्नित की जा रही है।

करीब 2600 से अधिक घर और निर्माण परियोजना क्षेत्र में चिन्हित किए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में आने वाली रिस्पना और बिन्दाल नदी किनारे की अधिकांश भूमि सरकारी दस्तावेजों में दर्ज है। एलिवेटेड रोड परियोजना के दायरे में नगर निगम की जमीनें भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्री झंडा जी की नगर परिक्रमा पर देहरादून में कई रूट डायवर्ट, ट्रैफिक एडवाइजरी
ये भी पढ़ें:हैट्रिक की हसरत में धामी ने सजाई 2027 की फील्डिंग, जेंडर बजट 16 फीसदी बढ़ाया
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को उड़ान, 'मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना' के लिए खोला

परियोजना के दायरे में ये क्षेत्र

रिस्पना पुल से नागल पुल तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के दायरे में अजबपुरकलां, धर्मपुर, डालनवाला, अधोईवाला, कंडोली, चीड़ोवाली, जाखन, धोरणखास, किशनपुर, तरलानागल और ढाकपट्टी क्षेत्र शामिल हैं। इस परियोजना के लिए कुल 5.5 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। रिस्पना नदी से जुड़े इस सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार यह भूमि मौजा अजबपुरकलां के नाम दर्ज है। इसका अधिकांश हिस्सा सरकारी श्रेणी में आता है। एलिवेटेड रोड के दायरे में 12 प्रकार के पेड़ और नदी किनारे कच्चे और पक्के भवन भी चिह्नित किए गए हैं।

हरिद्वार बाईपास पुल से मालसी तक एलिवेटेड रोड

हरिद्वार बाईपास पुल से मालसी तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए 13.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। कारगीग्रांट, ब्राह्मणवाला, देहराखास, निरंजनपुर, कांवली, चुक्खुवाला, डोभालवाला, हाथीबड़कला, विजयपुर, जाखन, जोहड़ी, मालसी, प्रतीतपुर संतौर, किशनपुर और ढाकपट्टी क्षेत्र इसमें शामिल हैं।

बिन्दाल एलिवेटेड रोड परियोजना पर नजर

देहरादून शहर को वर्षों से जाम की समस्या से निजात दिलाने वाली महत्वाकांक्षी रिस्पना-बिन्दाल एलिवेटेड रोड परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। करीब 6252 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनने वाली इस परियोजना के तहत बिन्दाल एलिवेटेड रोड कारगी चौक (हरिद्वार बाईपास) से राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर तक 14.8 किलोमीटर लंबी बनेगी, जबकि रिस्पना एलिवेटेड रोड विधानसभा भवन के पास रिस्पना पुल से नागल पुल तक 10.95 किलोमीटर लंबी होगी। इन मार्गों को 20.2 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा और इनकी डिजाइन गति 60 किमी प्रति घंटा होगी, जिसमें लालपुल, कचहरी रोड, सहस्रधारा चौक और आईटी पार्क जैसे प्रमुख जंक्शनों को आपस में जोड़ा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।