Dehradun MCA Student Stabs Girlfriend Over Suspected Affair with Another Man देहरादून: किसी और संग अफेयर के शक में MCA छात्र ने पार की हदें, प्रेमिका को गर्दन पर मारा चाकू, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

देहरादून: किसी और संग अफेयर के शक में MCA छात्र ने पार की हदें, प्रेमिका को गर्दन पर मारा चाकू

दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। उसने दावा किया कि उसने गुस्से में आकर उस पर हमला किया क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है।

Sun, 8 March 2026 10:38 PMMohit पीटीआई, देहरादून
share
देहरादून: किसी और संग अफेयर के शक में MCA छात्र ने पार की हदें, प्रेमिका को गर्दन पर मारा चाकू

देहरादून के क्लेमेंट टाउन एरिया से पुलिस ने रविवार को 21 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट छात्र को गर्लफ्रेंड पर कथित तौर पर चाकू से हमले करने के मामले में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र गर्लफ्रेंड के किसी दूसरे लड़के से बात करने भड़का हुआ था। आरोपी की पहचान उदय सिंह के रूप में हुई है और वह फर्स्ट ईयर एमसीए स्टूडेंट है। पुलिस ने आरोपी छात्र को दून अस्पताल से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान मेरठ के रहने वाले उदय सिंह ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 से ही वह उस महिला के साथ रिश्ते में था और उससे शादी करना चाहता था। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। उसने दावा किया कि उसने गुस्से में आकर उस पर हमला किया क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है।

आरोपी के कमरे में बातचीत के लिए पहुंची थी

पुलिस के मुताबिक युवती ओगल भट्टा इलाके में आरोपी के किराए कमरे में दोनों के बीच चल रहे विवाद को बातचीत से सुलझाने गई थी लेकिन बातचीत ने बाद में हिंसक रूप ले लिया और इसके बाद उदय ने कथित तौर पर उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान युवक भी घायल हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में मुस्लिम लड़कों ने महिला दुकानदार पर बरसाए थप्पड़, सांप्रदायिक बवाल
ये भी पढ़ें:खामेनेई की मौत पर उत्तराखंड में मातम और गुस्सा, सड़कों पर उतरे शिया मुसलमान
ये भी पढ़ें:ईरान में मौलवियत की पढ़ाई कर रहा देहरादून का वहाब, पिता को फोन पर बताई आपबीती

दून अस्पताल में भर्ती कराया गया

हमले के बाद शनिवार को उयद सिंह और पीड़िता दोनों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता कृष्ण चंद्र वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें आरोप लगाया है कि उदय ने उनकी बेटी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था।

हालत अब भी गंभीर बनी हुई है

पुलिस के मुताबिक युवती की गर्दन पर गहरा घाव हुआ है और उसकी सर्जरी की गई है। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है और कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।