Cardiac Care Unit at Gandhi Hospital Dehradun Gets Two Good News in a Day गांधी अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट, देहरादून वालों को एक दिन में 2 गुड न्यूज, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

गांधी अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट, देहरादून वालों को एक दिन में 2 गुड न्यूज

Dehradun News: देहरादून वालों को एक ही दिन में दो-दो गुड न्यूज मिली है। गांधी अस्पताल में जल्द कार्डियक केयर यूनिट खुल रही है। दूसरा मियांवाला में नए ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल को शासन से मंजूरी मिल गई है।

Sun, 19 April 2026 09:54 AMGaurav Kala देहरादून
share
गांधी अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट, देहरादून वालों को एक दिन में 2 गुड न्यूज

Dehradun News: देहरादून वालों के लिए एक दिन में दो बड़ी गुड न्यूज आई। पहला मियांवाला में लंबे समय से जल संस्थान और पेयजल निगम की योजनाओं को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसमें ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक शामिल हैं। दूसरा राजधानी के गांधी अस्पताल में अब दिल के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा। जल्द कार्डियक केयर यूनिट खुलने जा रही है।

राजधानी के गांधी अस्पताल में अब दिल के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा। अस्पताल में जल्द ही कार्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) की शुरुआत होने जा रही है। पहले चरण में यहां हृदय रोगियों के लिए ओपीडी और जांच की सुविधा शुरू की जाएगी। एचएनबी मेडिकल विवि की कुलपति और वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भानु दुग्गल यहां ओपीडी संचालित करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में मुर्दों को दफनाने के लिए मारामारी, कब्रिस्तानों के नाम पर राजनीति!

अस्पताल में एक महीने के भीतर आधुनिक कैथलैब और 20 बेड की विशेष यूनिट

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे के निर्देश पर शनिवार को उप सचिव अनूप मिश्रा और पीएमएस डॉ. मनु जैन ने डॉक्टरों की टीम के साथ गांधी अस्पताल का जायजा लिया। पीएमएस डॉ. मनु जैन ने बताया कि कुलपति डॉ. भानु दुग्गल सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण करेंगी, जिसके बाद मंगलवार से ओपीडी शुरू होने की संभावना है। ओपीडी सप्ताह में दो दिन चलेगी या तीन दिन, इसका निर्णय सोमवार को होगा। अस्पताल में एक महीने के भीतर आधुनिक कैथलैब और 20 बेड की विशेष यूनिट तैयार करने का लक्ष्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केदारनाथ के लिए हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू, कैसे-कहां करें टिकट बुक; रिफंड भी

दांतों के मरीजों को भी मिलेगी राहत

हृदय रोगों के साथ ही गांधी अस्पताल में जल्द ही डेंटल यूनिट भी शुरू होने वाली है। इसके लिए आवश्यक उपकरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों समेत स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है। डेंटल यूनिट शुरू होने से दांतों की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

मियांवाला में नए ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल की मंजूरी

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में जल संस्थान और पेयजल निगम की नई पेयजल योजनाओं को शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसमें मियांवाला के लिए नए ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक समेत अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इन सभी योजनाओं का प्रस्ताव शासन में पिछले 4-5 साल से लंबित था। सभी योजनाएं मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से चारधाम यात्रा, केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब खुलेंगे;यात्रा के नियम भी जानें

प्रमुख घोषणाएं

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत एकता विहार पेयजल योजना में 4 करोड़ 44 लाख, लाडपुर रिंग रोड फेज टू 7 करोड़ 74 लाख, चूना भट्टा-आजादनगर पेयजल योजना के लिए 3 करोड़ 87 लाख, मैत्री विहार पेयजल योजना के लिए 5 करोड़ 79 लाख, डांडा खुदानेवाला पार्ट-टू पेयजल योजना के लिए 6 करोड़ 35 लाख, किरसाली पार्ट टू पेयजल योजना के लिए 2 करोड़ 13 लाख और जैन प्लॉट वाणी विहार पेयजल योजना के लिए 8 करोड़ 91 लाख भी स्वीकृत हुई हैं। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि पेयजल से जुड़ी इन योजनाओं को स्वीकृति मिलने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। यह विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख चुनावी मुद्दा भी बनेगा। योजना स्वीकृति के लिए हमने काफी प्रयास किए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।