देहरादून गोली कांड मामले में बड़ा ऐक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, बार के नियमों में भी सख्ती
देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 साल के रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से हुई मौत के मामले में बड़ा ऐक्शन लिया गया है।

देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 साल के रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से हुई मौत के मामले में बड़ा ऐक्शन लिया गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में सरकार ने मुसोरी के एक्साइज सब इंस्पेक्टर सोबन सिंह और कुथल गेट पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सोमवार सुबह हुई यह घटना पिछली रात एक बार में हुए विवाद के बाद दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी का नतीजा थी। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रात के समय होने वाली अवैध गतिविधियों और फायरिंग जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर हिंसक घटनाओं में वृद्धि पर चिंता जताते हुए, उन्होंने अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
बार से लेकर होम स्टे तक सख्त आदेश
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस को गश्त बढ़ाने, बार और रेस्टोरेंटो के समय का कड़ाई से पालन करने और होमस्टे और किरायेदारों के सत्यापन अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने देहरादून के एसएसपी को सभी पुलिस थानों में व्यस्त समय के दौरान गश्त बढ़ाने और दिन-रात की गश्त के साथ-साथ सुबह की गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से वीकेंड पर बार और रेस्तरां के बंद होने के समय का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया, ताकि देहरादून पार्टियों और उपद्रव का अड्डा न बन जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानो के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
राहुल गांधी ने बोला हमला
इस घटना को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी के जोशी जी की दिनदहाड़े हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं - आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। बीजेपीP राज में सिर्फ अपराधी बेखौफ और महफूज है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन