क्लब वाले विवाद ने ली रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की जान, देहारदून गोली कांड की पूरी कहानी
देहरादून में सोमवार सुबह हुए गोलीकांड में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक राजपुर रोड पर दो कार सवारों में ओवरटेकिंग को लेकर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि गोलियां चलनी शुरू हो गईं।

देहरादून में सोमवार सुबह हुए गोलीकांड में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक राजपुर रोड पर दो कार सवारों में ओवरटेकिंग को लेकर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि गोलियां चलनी शुरू हो गईं। इसी दौरान एक गोली टहलने निकले आर्मी ब्रिगेडियर को लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ये ये पूरा विवाद पिछली रात जेन जी क्लब से शुरू हुआ था। दरअसल जो लोग फायरिंग की घटना में शामिल थे, वह रविवार रात को जेन जी क्लब गए थे और वहां बिल को लेकर उनकी क्लब के कर्मचारियों से बहस हो गई थी। हालांकि बात यहीं खत्म नहीं हुई।
सोमवार सुबह जब क्लब संचालक बाहर गए तो वह लोग भी उनका पीछा करने लगे। बाद में दोनों के बीच बात इतनी बिगड़ गई कि गोलियां चलनी शुरू हो गई जिसमें रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की मौत हो गई।
जेन जी क्लब सील
देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह देहरादून में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस ने मसूरी रोड स्थित जेन जी क्लब को सील कर दिया है और जिला मजिस्ट्रेट को उसका लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भेज दी है।
एसपी ने एएनआई को आगे बताया कि गोलीबारी में शामिल लोग पिछली रात जेन जी क्लब में थे, जहां बिल को लेकर क्लब के कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह जब क्लब संचालकों ने परिसर बंद करने के बाद क्लब छोड़ा, तो वही युवक उनके पीछे-पीछे चले गए। जोहरी गांव में स्थिति और बिगड़ गई, जहां दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद गोलीबारी हुई।
इस घटना में सुबह की सैर पर निकले सेवानिवृत्त सेना ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की गोली लगने से मौत हो गई। एसपी ने आगे बताया कि गोलीबारी में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन