Dehradun Bars and Clubs Under CCTV Surveillance Cases to be Registered if Liquor is Served Without Permission देहरादून के बार-क्लबों की सीसीटीवी से निगरानी, बिना इजाजत शराब परोसा तो केस दर्ज होगा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून के बार-क्लबों की सीसीटीवी से निगरानी, बिना इजाजत शराब परोसा तो केस दर्ज होगा

रिटायर ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी हत्या के बाद देहरादून में बार और क्लबों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। देर रात तक चलने वाली क्लब पार्टियों, बाहर होने वाले हुड़दंग और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगने को एक और तैयारी की गई है। शहर के पब, बार और होटलों की निगरानी पुलिस के पास होगी।

Fri, 3 April 2026 09:31 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून के बार-क्लबों की सीसीटीवी से निगरानी, बिना इजाजत शराब परोसा तो केस दर्ज होगा

रिटायर ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी हत्या के बाद देहरादून में बार और क्लबों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। देर रात तक चलने वाली क्लब पार्टियों, बाहर होने वाले हुड़दंग और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगने को एक और तैयारी की गई है। शहर के पब, बार और होटलों की निगरानी पुलिस के पास होगी।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों के बाद शहर के 14 क्लब और बार संचालकों ने अपने एंट्री-निकास गेट के सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस दून पुलिस को सौंप दिया है। बीते सोमवार को जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर जोशी की हत्या की पटकथा मसूरी रोड स्थित जेन-जी क्लब में ही लिखी गई थी। यह क्लब पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे तड़के सुबह तक धड़ल्ले से चल रहा था।

इसी क्लब में विवाद के बाद बाहर सड़क पर कारों की मौत की रेस और फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद नाइट क्लबों की कार्यप्रणाली और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। डीएम सविल बंसल ने कहा कि मादक पदार्थ को लेकर संलिप्तता मिलने पर होमस्टे, होटल्स संचालकों पर सख्त कार्रवाई होगी। बिना अनुमति शराब परोसने पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी होगी और न्यूनतम 1 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, हर बोतल के लिए इतने चुकाने होंगे; जानें नए रेट

सत्यापन अभियान चलेगा

दून में बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं नशे से संबंधित गतिविधियों को लेकर गुरुवार को सीडीओ, एसडीएम, डीटीडीओ, डीईओ के साथ बैठक की। डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया है कि टीम गठित कर जनपद में संचालित होमस्टे, होटल, वेडिंग प्वाइंट्स एवं अन्य आवासीय/व्यावसायिक इकाइयों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल-उद्योगों को सस्ती बिजली, डिजिटल पेमेंट पर छूट; उत्तराखंड में आज से नई दरें

एसएसपी ने बनाई टेक्निकल टीम

एसएसपी की मुहिम पर अमल करने को एक टेक्निकल टीम बनाई गई। टीम ने इनके संचालकों के साथ संपर्क कर उनके सीसीटीवी सिस्टम को पुलिस नेटवर्क से जोड़ रही है। अब तक 14 प्रतिष्ठानों के बाहरी और प्रवेश द्वारों के कैमरों का सीधा एक्सेस पुलिस को मिल चुका है। इससे आवश्यकता पड़ने पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल मॉनीटरिंग और जांच की जा सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगा टोल, नई फ्लाइट्स और कूड़ा अलग करने के नए नियम; 1 अप्रैल से कई बड़े बदलाव

क्लब, बार और होटल मालिकों के साथ बैठक

एसएसपी ने सभी क्लब, बार और होटल मालिकों संग बैठक की। आपराधिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए उनके एंट्री व आउटर प्वाइंट के सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस पुलिस को देने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।