CM pushkar singh Dhami Transfers more than 1 billion 45 crore to Girls in Uttarakhand Under Nanda Gaura Yojana उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना की सौगात, 33 हजार से ज्यादा बेटियों के खाते में ₹1.45 अरब ट्रांसफर, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना की सौगात, 33 हजार से ज्यादा बेटियों के खाते में ₹1.45 अरब ट्रांसफर

Nanda Gaura Yojana: नंदा गौरा योजना के तहत धामी सरकार ने गुरुवार को 33 हजार से ज्यादा बालिकाओं के खाते में 1.15 अरब रुपए ट्रांसफर किए। अबतक तीन लाख से ज्यादा बालिकाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।

Thu, 26 Feb 2026 01:38 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना की सौगात, 33 हजार से ज्यादा बेटियों के खाते में ₹1.45 अरब ट्रांसफर

Nanda Gaura Yojana: उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि पहुंची। एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हस्तातंरण हुआ। सीएम धामी ने बताया कि अबतक तीन लाख 77 हजार से ज्यादा बेटियों के खातों में 11 अरब 68 करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश की 33,251 बालिकाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1,45,93.00 (एक अरब पैंतालीस करोड़ तिरान्नबे लाख रुपए) की धनराशि हस्तांतरित की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनातन के सम्मान से समझौता नहीं सहेंगे; मजारों पर बुलडोजर ऐक्शन में बोले CM धामी
ये भी पढ़ें:रात 2 बजे मुसीबत आए, मोदी या अमित शाह किसे कॉल करेंगे? पुष्कर धामी ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें:पुष्कर धामी सरकार 11 मार्च को पेश करेगी बजट, गैरसैंण में 9 से 13 मार्च तक सत्र

बेटा-बेटी का भेदभाव खत्म करना योजना का मकसद

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन्म के समय बेटा-बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करते हुए, कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालित कर रही है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपए और बेटी के 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है।

अब तक तीन लाख से ज्यादा बेटियां लाभांवित

उन्होंने कहा कि योजना के तहत अब तक 3,77,784 (तीन लाख सत्तर हजार सात सौ चौरासी ) बालिकाओं को कुल 11,68,49.00 रुपए (ग्यारह अरब अडसठ करोड़ उनपचास लाख ) की धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है, साथ ही शिक्षित होने के बाद रोजगार के लिए भी बेटियों को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसके बाद अब सरकारी सेवाओं में उत्तराखंड की महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है, इससे सरकारी कार्यालयों की कार्य संस्कृति ज्यादा बेहतर हुई है।

लखपति दीदी योजना से महिलाओं को मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लखपति दीदी योजना के जरिए भी प्रदेश की आम महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नंदा गौरा योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन देने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए, समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के लक्य्द प्राप्त करने में सफल रही है।

लाभ पाने वाली बालिकाओं में 5913 नवजात

इस मौके पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि, इस वर्ष लाभांवित होने वाली बालिकाओं में 5913 नवजात हैं, जबकि शेष 27338 को 12वीं पास करने पर यह धनराशि मिली है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर सचिव चंद्रेश कुमार, विभागीय निदेशक बंशीलाल राणा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।