उत्तराखंड विधायक अरविंद पांडे के भाई पर मुकदमा, भाजपा नेता ने बताया जान का खतरा; क्या मामला
उत्तराखंड में भाजपा नेता ने पार्टी के ही विधायक अरविंद पांडे के भाई पर जान का खतरा बता मुकदमा कराया है। इससे पहले सुखवंत आत्महत्या के मामले में खुद पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भी विधायक ने सुर्खियां बटोरी।

उत्तराखंड भाजपा के कद्दावर नेता और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। यह केस भाजपा नेता और नगर के व्यापारी संजय बंसल की तहरीर पर हुआ है। आरोप है कि उक्त लोगों ने फर्जी किरायानामा बनाकर पीड़ित की भूमि हड़पने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी गई। आज विधायक के आवास पर भाजपा के दिग्गजों के पहुंचने का कार्यक्रम है। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और अनिल बलूनी उनके घर पहुंचेंगे।
संजय बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया-ग्राम मुंडिया पिस्तौर में उनकी भूमि है जो उन्होंने विधायक के रिश्तेदार जेपी तिवारी को काम करने को दे रखी थी। Xबीती 21 अगस्त को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने उन्हें मौके पर बुला कर अवैध निर्माण पर ‘कारण बताओ नोटिस’ और उसे तत्काल ध्वस्त करने का निर्देश दिया। Xबंसल का आरोप है कि जब वह मौके पर थे, तो वहां विधायक के भाई व साथियों ने उनसे अभद्रता की। आरोपियों ने जमीन को अपना बताते हुए दोबारा वहां आने पर गंभीर परिणाम की धमकी दी। आरोप है कि फर्जी तरीके से आरोपियों ने किरायानामा तैयार किया है, जिससे वो भूमि कब्जाना चाहते हैं। एएसपी एसके सिंह ने बताया कि मामले में विधायक पांडे के जीजा जेपी तिवारी, भाई देवानंद पांडे, मोहन पांडे, किशन पांडे निवासी मोहल्ला मजरा बख्श के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विधायक के घर जाएंगे पूर्व भाजपा सांसद त्रिवेंद्र और बलूनी
पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे के आवास पर गुरुवार को भाजपा के दिग्गजों का पहुंचने का कार्यक्रम है। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल विधायक पांडे के गूलरभोज स्थित आवास पहुंचेंगे। एक साथ भाजपा के दिग्गजों के विधायक पांडे के आवास पहुंचने के कार्यक्रम से तराई समेत पूरे प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है।
अतिक्रमण पर विधायक को 15 दिन का नोटिस
यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब एक दिन पहले ही राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामले में विधायक पांडे को नोटिस जारी कर 15 दिन में अतिक्रमण हटाने की कहा है। बीते कुछ समय से विधायक पांडे के तेवर तल्ख हैं। उनके तंज भरे बयानों से प्रदेश की सियासत में पहले ही गर्माहट है। बीतों दिनों काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले को लेकर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। साथ ही काशीपुर के व्यवसायी अनूप अग्रवाल के लापता होने और दीपक मेंथा की आत्महत्या के प्रकरण की भी सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। अपनी ही सरकार से विधायक की सीबीआई जांच की मांग करने के मामले को विपक्ष ने भी हाथोंहाथ लिया था। वहीं बीते दिनों में पांडे पर भूमि को लेकर धोखाधड़ी के तीन मामलों में आरोप लगे हैं।
बीते दिनों सुर्खियों में रहे पांडे के बयान
विधायक अरविंद पांडे के बयान बीतों दिनों सुर्खियां में रहे हैं। सुखवंत आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच और खुद पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भी उन्होंने सुर्खियां बटोरी हैं। बीते दिनों गूलरभोज क्षेत्र के दलपुरा में बुक्सा समाज के अराध्य राजा जगत देव की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया था। तब विधायक पांडे ने बयान दिया था कि उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई थी। जब वह बाद में कार्यक्रम में पहुंचे तो उनके संबोधन के समय बिजली गुल हो गई थी और उन्हें एक मिनट के संबोधन के बिना ही मंच से उतरना पड़ा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन