Brother Stabbed 6 Times in Haridwar Sister Attacked While Trying to Save Him accuse abscond हरिद्वार में भाई को 6 बार चाकू से गोदा, बचाने आई बहन को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हरिद्वार में भाई को 6 बार चाकू से गोदा, बचाने आई बहन को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा

हरिद्वार के रानीपुर में सनसनीखेज वारदात हो गई। मामूली विवाद में बदमाशों ने युवक को 6 बार चाकू से गोदा। बचाने आई बहन को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Wed, 7 Jan 2026 09:52 AMGaurav Kala हरिद्वार
share
हरिद्वार में भाई को 6 बार चाकू से गोदा, बचाने आई बहन को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा

हरिद्वार जिले के रानीपुर क्षेत्र में भाई-बहन पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। मामूली से विवाद में युवक को पहले हमलावरों ने 6 बार चाकू से गोदा, जब चीख-पुकार सुन बहन बचाने आई तो हमलावरों ने उसे भी नहीं छोड़ा। हमले में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

पीड़ित आयान तिरूपति कॉलोनी सलेमपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आयान का भाई घर में सिलाई सेंटर चलाता है। चार जनवरी को उसके भाई ने सिलाई सेंटर के बाहर शोरगुल कर रहे युवकों को वहां से हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि आदित्य और चिंटू नाम के युवकों ने आयान के भाई पर छह बार चाकू से वार किया। बहन बचाने पहुंची तो उसके हाथ पर भी हमला किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में मृतकों के गद्दों का धंधा करने वाले गिरफ्तार, रुई निकाल करते थे खेल
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में घुप कोहरा और सर्दी का डबल अटैक, 6 जिलों में येलो अलर्ट, कोल्ड डे
ये भी पढ़ें:अंकिता दीदी को न्याय दीजिए, दो बहनों ने राष्ट्रपति को अपने खून से लिखा पत्र भेजा

भाई-बहन की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल भाई-बहन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की

रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति गंगवार ने बताया कि मामले में संबंधित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि इस दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।