Blackmail with Personal Photos and Videos Forced Marriage in uttarakhand man Abandoned After Four Months पर्सनल फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर जबरन निकाह, चार महीने बाद छोड़ा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

पर्सनल फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर जबरन निकाह, चार महीने बाद छोड़ा

युवती ने अपने ही गांव के एक युवक पर उसके पर्सनल फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर उसको ब्लैकमेल कर दबाव बनाकर उसके साथ निकाह करने का आरोप लगाया है।

Mon, 15 Dec 2025 02:50 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, उधमसिंह नगर
share
पर्सनल फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर जबरन निकाह, चार महीने बाद छोड़ा

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक युवती गांव के ही एक युवक पर पर्सनल फोटो और वीडियो से ब्लैकमेलिंग करने और जबरन निकाह का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि निकाह के चार महीने बाद उसे छोड़ दिया। युवती ने पुलिस ने ऐक्शन की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक ने पहले उसके निजी फोटो और वीडियो अपने पास होने की बात कहकर उसे धमकाया और बदनाम करने की बात कही। इसी डर और मानसिक दबाव में आकर युवती ने उससे निकाह कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी ने प्रेमिका से किया रेप, दबाव में किया निकाह, अब युवती ने पी लिया जहर
ये भी पढ़ें:पंचायत ने परिवार का बंद कर दिया हुक्का-पानी, निकाह रुकने की खबर पर दौड़ी पुलिस
ये भी पढ़ें:इकरा हसन से निकाह कबूल वाले राणा पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद रंगदारी में केस

रविवार को युवती कोतवाली पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। युवती ने पुलिस को बताया कि निकाह के बाद भी युवक का व्यवहार ठीक नहीं रहा और कुछ समय बाद उसने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि अब आरोपी न तो उसे अपनाने को तैयार है और न ही उसके भविष्य की जिम्मेदारी ले रहा है। इससे वह मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से परेशान है।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उसका कहना है कि आरोपी ने धोखे, ब्लैकमेलिंग और भावनात्मक दबाव के जरिए उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवती की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।