BJP Leaders Clash with Police After Breaching CM Pushkar Dhami Security in haridwar CM पुष्कर धामी का सुरक्षा घेरा तोड़कर पुलिस से भिड़ गए दर्जाधारी मंत्री समेत कई भाजपा नेता, क्या मामला, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

CM पुष्कर धामी का सुरक्षा घेरा तोड़कर पुलिस से भिड़ गए दर्जाधारी मंत्री समेत कई भाजपा नेता, क्या मामला

हरिद्वार के गुरुकुल हेलीपैड में सीएम धामी के पहुंचने से पहले दर्जाधारी मंत्री और कई भाजपा नेता पुलिस से भिड़ गए। दरअसल, वे सीएम का स्वागत करने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

Wed, 4 March 2026 07:39 AMGaurav Kala हरिद्वार
share
CM पुष्कर धामी का सुरक्षा घेरा तोड़कर पुलिस से भिड़ गए दर्जाधारी मंत्री समेत कई भाजपा नेता, क्या मामला

हरिद्वार में गुरुकुल हेलीपैड पर उस समय असहज स्थिति बन गई, जब मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले भाजपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। सुरक्षा घेरे में जाने से रोके जाने पर नेता नाराज हो गए। स्थिति बिगड़ती देख अफसरों ने बीच-बचाव किया, पर नेताओं ने हेलीपैड पर ही मुख्यमंत्री से अफसरों की शिकायत कर दी।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। उनको केंद्रीय मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने बैरागी कैंप जाना था। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा घेरा बना दिया। उसी दौरान दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि और सुनील सैनी, भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी एवं हीरा सिंह बिष्ट एवं जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी समेत कई नेता सुरक्षा घेरे के भीतर जाने लगे। इसे लेकर मौके पर विवाद खड़ा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में सैकड़ों कर्मचारियों का वेतन अटका, बोले- उधारी पर मनेगी होली
ये भी पढ़ें:मिशन 2027 के लिए उत्तराखंड भाजपा का बड़ा दांव; पैराशूट दावेदारों की होगी छुट्टी
ये भी पढ़ें:मार्च आते ही मई-जून जैसी गर्मी; पारा 6 डिग्री तक बढ़ा; होली पर कैसा रहेगा मौसम

इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ इसकी पुष्टि नहीं करता। फिलहाल, मामला शांत हो गया, लेकिन यह नाराजगी चर्चा का विषय बनी हुई है।

धामी का निर्देश, शहर में नहीं बने जाम की स्थिति

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के इंतजाम परखे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन को आपसी समन्वय से काम करने को भी कहा। उन्होंने यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए अफसरों से विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आमजन की सुविधा को पूरी प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा सेवाएं, आपातकालीन प्रबंधन और अग्निशमन दल को पूरी तरह मुस्तैद रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, पंडाल पर गिरे लोहे के पाइप

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जैसे ही अफसरों के साथ पंडाल पहुंचे, अचानक लोहे के पाइप गिर गए। हालांकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। इन पाइपों से मंच तैयार तैयार किया जा रहा था। धामी ने स्थिति सामान्य होने के बाद पंडाल में बैठकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

खाड़ी देसों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालेंगेः धामी

सीएम धामी ने मंगलवार को कहा कि खाड़ी देशों में फंसे सभी प्रदेशवासियों सुरक्षित वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार विदेश मंत्रालय और पीएम कार्यालय के संपर्क में है। विदेश में मौजूद उत्तराखंडियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहां रह रहे लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।