BCA Student Live in Relationship Dies After Pre Mature Delivery in Dehradun Names Not Registered on UCC Portal लिव-इन में रह ही देहरादून की छात्रा की डिलीवरी के बाद मौत, UCC पर नहीं लिखाया था नाम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

लिव-इन में रह ही देहरादून की छात्रा की डिलीवरी के बाद मौत, UCC पर नहीं लिखाया था नाम

देहरादून में बीसीए की एक छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत हो गई। वह प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, न घरवालों को इसकी खबर थी और न ही उन्होंने यूसीसी पर रजिस्ट्रेशन कराया था।

Tue, 10 Feb 2026 10:30 AMGaurav Kala देहरादून
share
लिव-इन में रह ही देहरादून की छात्रा की डिलीवरी के बाद मौत, UCC पर नहीं लिखाया था नाम

देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए की एक छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के कुछ दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खटीमा जिला ऊधमसिंहनगर निवासी यह छात्रा अपने ही क्षेत्र के एक युवक के साथ यहां रह रही थी। बताया जा रहा है कि इन्होंने यूसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था और न ही इनके परिजनों को दोनों के बारे में कोई जानकारी थी।

जानकारी के अनुसार, रविवार को तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि खटीमा की रहने वाली एक युवती सुभाषनगर स्थित यूनिवर्सिटी से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगेतर की मौत के बाद बिन ब्याही मां बनने से घबराई, नवजात को लावारिस छोड़ा
ये भी पढ़ें:देहरादून पलटन बाजार में 23 साल की गुंजन की गर्दन काटने वाले सिरफिरे का सच

प्रेमी ने भी उसी कॉलेज से पढ़ाई की

वह खटीमा के ही रहने वाले प्रेमी के साथ यहां लिवइन में रह रही थी। मनीष ने भी इसी यूनिवर्सिटी से बीएससी न्यूट्रीशन साइंस की पढ़ाई की है। पुलिस के मुताबिक युवती गर्भवती थी। कुछ दिन पहले उसने आठ महीने के गर्भ पर बच्चे को जन्म दिया था। उसकी सिजेरियन प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई थी। नवजात शिशु को एनआईसीयू में रखा गया है।

प्रेमी के साथ रह रही थी छात्रा

युवती डिलीवरी के बाद प्रेमी के साथ ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को उसकी ज्यादा बिगड़ गई। प्रेमी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सोमवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा। बेटी की मौत की खबर मिलते ही खटीमा से उसके परिजन भी देहरादून पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यूसीसी पोर्टल पर नहीं कराया था पंजीकरण

लिवइन में रह रहे युवक और छात्रा ने यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया हुआ है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच पता लगा कि दोनों ने अपने परिजनों को भी एक दूसरे के साथ रहने की जानकारी नहीं दी हुई थी। छात्र जब डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई तब उसके परिजनों को पता लगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।