ankita bhandari news uttarakhand govt renamed govt nursing college अब अंकिता भंडारी के नाम से जाना जाएगा श्रीकोट राजकीय नर्सिंग कॉलेज, उत्तराखंड सरकार का फैसला, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

अब अंकिता भंडारी के नाम से जाना जाएगा श्रीकोट राजकीय नर्सिंग कॉलेज, उत्तराखंड सरकार का फैसला

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के डोभ (श्रीकोट) गांव में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम 'स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज' कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

Thu, 8 Jan 2026 09:39 PMSubodh Kumar Mishra भाषा, देहरादून
share
अब अंकिता भंडारी के नाम से जाना जाएगा श्रीकोट राजकीय नर्सिंग कॉलेज, उत्तराखंड सरकार का फैसला

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के डोभ (श्रीकोट) गांव में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम 'स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज' कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

सीएम धामी ने बुधवार रात अंकिता के माता-पिता से मुलाकात के दौरान इस बात पर बल देकर कहा था कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अंकिता के माता-पिता द्वारा पेश किए गए मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा था कि उनकी बेटी को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डोभ गांव की रहने वाली 19 साल की अंकिता की सितंबर 2022 में हत्या कर दी गयी थी। अंकिता, पौड़ी के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी जहां के मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर उसे नहर में धक्का दे दिया था। तीनों दोषियों को सत्र न्यायालय से उम्रकैद की सजा मिल चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकिता के माता-पिता से मिले CM धामी, VIP का दावा करने वाली सनावर से घंटों पूछताछ
ये भी पढ़ें:अंकिता केस में भूचाल लाने वाले उर्मिला-सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो वायरल

हालांकि, अंकिता हत्याकांड में कथित 'वीआईपी' को लेकर हाल में हुए खुलासों से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गयी है जहां कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठन मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अंकिता के माता-पिता ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सीबीआई से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।