अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच हो , बुल्डोजर भेजने वाले नेता की गिरफ्तारी हो
फोटो...-एक्टिविस्ट योगिता ने वीआईपी पर कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा -दिल्ली

दिल्ली से दून पहुंची पीपल अगेंस्ट रेप्स इन इंडिया की फाउंडर योगिता भयाना ने अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने वीआईपी पर कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने उर्मिला सनावर की सुरक्षा की मांग की। गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीपल अगेंस्ट रेप्स इन इंडिया की फाउंडर योगिता भयाना ने अंकिता हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि अब वीआईपी के नाम का खुलासा हो चुका है लेकिन संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने अंकिता हत्याकांड में रिजार्ट पर बुल्डोजर चलवाने की घटना को गहरी साजिश बताया।
आरोप लगाया कि जानबूझकर रिजार्ट को तोड़ दिया गया ताकि सबूत नष्ट हो जाएं। कहा कि वीआईपी नेता, बुल्डोजर भेजने वाले नेता की गिरफ्तारी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। कहा कि उनकी संस्था ने उन्नाव में रेप के मामले में लड़ाई लड़ी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को आदेश बदलना पड़ा। कहा कि उर्मिला सनावर के बयान के बाद सरकार को आरोपों की जांच करनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन