Ankita Bhandari Justice CM pushkar singh dhami emotional says real victims are ankita parents and others doing politics असली पीड़ित अंकिता के माता-पिता, बाकी लोग राजनीति में लगे; भावुक हो गए CM धामी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

असली पीड़ित अंकिता के माता-पिता, बाकी लोग राजनीति में लगे; भावुक हो गए CM धामी

Ankita Bhandari Justice: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मन की बात साझा की। कहा कि असली पीड़ित अंकिता के माता-पिता हैं और बाकी लोग राजनीति करने में लगे हैं। सब्र रखिए, जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

Wed, 11 Feb 2026 09:20 AMGaurav Kala देहरादून
share
असली पीड़ित अंकिता के माता-पिता, बाकी लोग राजनीति में लगे; भावुक हो गए CM धामी

Ankita Bhandari Justice: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि इस संवेदनशील मामले में वे लोग राजनीति कर रहे हैं, जिन्हें जनता पहले ही नकार चुकी है। मंगलवार को देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि सरकार शुरू से ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान धामी भावुक भी हए कहा कि सरकार किसी अपराधी को बचाने का काम नहीं करेगी। जल्दी दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

कैंट रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को लॉन्च करते हुए धामी ने सभागार में मौजूद महिलाओं के सामने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मन की बात साझा की। उन्होंने इस मामले में सरकार द्वारा की गई हर कार्रवाई का सिलसिलेवार ब्योरा भी रखा। कहा कि यह बेहद भावनात्मक विषय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UCC पर मोहन भागवत की बड़ी बात से खुश उत्तराखंड सरकार, 22 को आ रहे देहरादून
ये भी पढ़ें:देहरादून में महापंचायत, अंकिता के माता-पिता भी पहुंचे; VIP जांच को बताया फ्रॉड
ये भी पढ़ें:अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने VIP पर दर्ज किया केस, खंगालेगी पुराने रिकॉर्ड

असली पीड़ित अंकिता के माता-पिता

उन्होंने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि दिवंगत बहन अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुसार सीबीआई जांच शुरू करा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में असली पीड़ित तो केवल अंकिता के माता-पिता हैं। बाकी लोग तो सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे लोग भी है जब उनकी सीबीआई जांच होने लगी तो वो सीबीआई पर भी आरोप लगाने लगे थे। जनता इन लोगों की हकीकत जान चुकी है।

अंकिता को न्याय दिलाने को तत्पर

उन्होंने कहा कि सरकार शुरू से ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। यह मामला सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई की। जिन लोगों के नाम आए उन्हें जेल भेजा गया। महिला आईपीएस की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई। मामले में एक हजार पन्नों की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई। आज तीन आरोपी जेल में हैं। धामी ने सभागार में मौजूद महिलाओं से भावुक अंदाज में कहा कि सरकार किसी भी अपराधी को बचाने का काम नहीं करेगी। आपका भाई आपके मान-सम्मान की सुरक्षा के लिए सदा तत्पर रहेगा।

सब्र रखिए, दूध का दूध और पानी का पानी होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जब वीआईपी वाले विषय की जांच सीबीआई शुरू कर चुकी है तो थोड़ा सब्र रखिए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। यदि कोई वीआईपी या कोई और भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।