Almora Deepak and Bhumika love Marriage Horrific End Husband brutally kills wife after dispute प्रेम विवाह का खौफनाक अंत; अल्मोड़ा में दीपक और भूमिका की कहानी झकझोर देगी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत; अल्मोड़ा में दीपक और भूमिका की कहानी झकझोर देगी

अल्मोड़ा में चार साल पहले दीपक और भूमिका ने प्रेम विवाह किया था। भूमिका ने अपने मां-बाप के खिलाफ जाकर जिसे चुना, उसी ने उसे दर्दनाक मौत दी।

Sat, 6 June 2026 07:58 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share
प्रेम विवाह का खौफनाक अंत; अल्मोड़ा में दीपक और भूमिका की कहानी झकझोर देगी

अल्मोड़ा के गांव खुमाड़ में घरेलू विवाद के चलते पति ने डंडे से पीट पीटकर पत्नी को मार डाला। वारदात की सूचना मां को देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सना डंडा कब्जे में ले लिया है। प्रेम प्रसंग से शुरू हुए वैवाहिक जीवन का दर्दनाक अंत हो गया। तीन साल आठ माह पहले जिस भूमिका ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर दीपक से शादी की थी, उसी ने निर्मम हत्या कर दी। 30 साल की भूमिका की हत्या की खबर जिसने भी सुनी वह स्तब्ध रह गया। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है।

जानकारी के मुताबिक अक्तूबर 2022 में 32 वर्षीय दीपक खर्कवाल पुत्र प्रकाश चंद्र ने कोटद्वार रोड रामनगर निवासी 30 वर्षीय भूमिका पुत्री भूमिया चंद्रा से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों का विवाद आम हो गया। गुरुवार शाम को भी दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद गुस्सा पति ने डंडे से पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में आरोपी से घर से 100 मीटर दूर दूसरे के घर में रहती अपनी मां को वारदात के बारे में बताया और फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक से कमीशन पर मोटी कमाई करने वाली सोनम सिर्फ मोहरा, असली मास्टरमाइंड पूजा

खून से लथपथ भूमिका की लाश

सूचना के बाद जब मां मौके पर पहुंची तो बहू का खून से लथपथ शव देखा तो उनकी चीख निकल गई। उनका शोर सुनकर पड़ोसी भी जुटे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ बलवंत सिंह रावत और एसडीएम रिंकू बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंची। टीम ने घर के गोठ में भूमिका का खून से सना शव और आंगन में डंडा बरामद किया। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि रामनगर निवासी भाई रजत चंद्रा की तररीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

दहेज के लिए करता था मारपीट

भूमिका के भाई का कहना था कि आरोपी दीपक शादी के बाद से ही दहेज के लिए मारपीट करता था। शादी के कुछ समय बाद ही बहन ने पति के मारपीट करने के बारे में बताया था। आरोपी बार बार परिजनों की पसंद की लड़की से शादी करने की बात कहकर उलाहना देता था। जानकारी के बाद माता पिता भूमिका को जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाने की बात कहकर ससुराल वापस भेज देते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक को 500 में ईमान बेचने वाली सोनम की सहेली भी गिरफ्तार, अमीर बनने की चाहत

प्रेम से शुरू रिश्ता हत्या पर खत्म

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बचपन से ही वह गलत आदतों से घिर गया था। उसका रामनगर में आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान उसकी भूमिका से जान पहचान हुई। पहचान प्यार में तब्दील हो गई और भूमिका ने दीपक के साथ शादी करने की जिद पकड़ ली। दीपक की आदतों से वाकिफ भूमिका के माता दुलारी चंद्रा और पिता भूमिया चंद्रा निवासी कोटद्वार रोड रामनगर ने शादी का विरोध किया, लेकिन साल 2022 में बीच भूमिका और दीपक ने भागकर शादी कर ली।

इसके बाद से दोनों गांव में ही रहने लगे। समय के साथ दीपक की आदतें भी बिगड़ती चली गईं। कोई काम-धंधा नहीं होने से पत्नी भूमिका भी परेशान रहने लगी। ऊपर से दीपक की गलत आदतों से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए। विवाद इतने बढ़ने लगे कि भूमिका नाराज होकर मायके चली जाती थी। गुरुवार शाम को भी दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। इस विवाद में आरोपी ने आपा खो दिया और प्रेम प्रसंग से शुरू हुई वैवाहिक जीवन की कहानी का अंत कर डाला। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारिश-भूस्खलन ने थामी केदारनाथ यात्रा, 5000 श्रद्धालु रोके गए; फैसला आज

बार-बार रुपयों की करता था मांग

दोनों के बीच विवाद के कई कारण थे। इनमें से एक कारण दीपक का नशे का आदी होना भी था। दीपक कुछ समय पहले तक एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करता था, लेकिन आदतें इतनी खराब थीं कि अपना ही गुजारा नहीं कर पाता था। रुपये की तंगी का गुस्सा वह भूमिका पर उतारा करता था। साथ ही भूमिका से मायके से रुपये मांगने का दबाव बनाया करता था। इससे विवाद मारपीट में तब्दील हो जाया करता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।