देहरादून-हरिद्वार को जल्द मिलेंगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, बजट मंजूर
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत जल्द ही देहरादून और हरद्विार के लिए 137 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ बसें तय रूटों पर चलेंगी। इससे शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बढ़ जाएगी।

प्रधानमंत्री ईबस सेवा के तहत जल्द ही देहरादून और हरद्विार के लिए 137 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ बसें तय रूटों पर चलेंगी। इससे शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बढ़ जाएगी और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।
विभाग के मुताबिक देहरादून स्थित ट्रांसपोर्टनगर में सौ बसों के लिए नया डिपो बनाने का काम शुरू हो गया है। सिविल वर्क उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड और बिजली से संबंधित कार्य यूपीसीएल को सौंपा गया है। करीब छह माह में 31 करोड़ 93 लाख रुपये बजट से यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी इंटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर दिया गया है। डिपो का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही बसें कंपनी की ओर से उपलब्ध करवा दी जाएंगी। बसों का संचालन देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड करेगी।
बजट हो चुका मंजूर
ई-बसों की वर्कशॉप और चार्जिंग स्टेशन के निर्माण को बजट मंजूर हो चुका है। जीएम रोडवेज क्रांति सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। काम पूरा होने के साथ ही बसें दून और हरिद्वार पहुंच जाएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन