12000 Students Vanish from Haridwar Madrassas Suspected Fraud to Embezzle Mid Day Meal Funds शिकंजा कसते ही हरिद्वार के मदरसों से 12 हजार छात्र गायब, मिड-डे मील का पैसा हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

शिकंजा कसते ही हरिद्वार के मदरसों से 12 हजार छात्र गायब, मिड-डे मील का पैसा हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मदरसों पर जांच का शिकंजा कसते ही 12 हजार छात्र गायब हो गए हैं। जिले के 131 मदरसों में मार्च में 31 हजार छात्र थे। लेकिन, अप्रैल में इनकी संख्या घटकर 19 हजार रह गई। बताया जा रहा है कि मिड-डे मील का पैसा हड़पने के लिए इन 12 हजार छात्रों का फर्जी पंजीकरण दिखाया गया था।

Sat, 30 May 2026 07:33 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
शिकंजा कसते ही हरिद्वार के मदरसों से 12 हजार छात्र गायब, मिड-डे मील का पैसा हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मदरसों पर जांच का शिकंजा कसते ही 12 हजार छात्र गायब हो गए हैं। जिले के 131 मदरसों में मार्च में 31 हजार छात्र थे। लेकिन, अप्रैल में इनकी संख्या घटकर 19 हजार रह गई। बताया जा रहा है कि मिड-डे मील का पैसा हड़पने के लिए इन 12 हजार छात्रों का फर्जी पंजीकरण दिखाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हारे बूथों पर जीत; उत्तराखंड के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का हैट्रिक मंत्र

हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने लक्सर तहसील क्षेत्र में मदरसों की जांच की थी। 23 मदरसों में अनियमितता मिलने पर उनके मिड डे मील और अन्य फंड पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही दस संचालकों ने मदरसे बंद करने का आवेदन दिया था, क्योंकि इनमें छात्रों की संख्या कम थी और मिड डे मील का पूरा भुगतान लिया जा रहा था। आशंका है कि अचानक घटे 12 हजार छात्र इन्हीं मदरसों के हो सकते हैं। डीईओ बेसिक हरिद्वार अमित कुमार चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में जंगलों की आग विकराल, मदद न करने पर अब जेल; 2 की मौत

अप्रैल में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित कुमार चंद ने रुड़की के मदरसों के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था। इसमें रोजाना मिड-डे मील बनाने और बच्चों के खाने के फोटो-वीडियो अपलोड करने थे। लेकिन, 11 मदरसों ने ऐसा नहीं किया और मिड-डे मील बंद करने का आवेदन दे दिया। पूर्व में जिले के 11 मदरसों में एमडीएम बंद करा दिया गया था। इनमें करीब चार हजार बच्चे पढ़ रहे थे। जांच आगे बढ़ी तो अब मदरसों में करीब 12 हजार बच्चे अचानक कम हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में एक साथ मौसम के 3 रंग; आग-ओलों और बारिश के बाद IMD ने फिर चेताया

डीएम ने बनाई जांच कमेटी

छात्र संख्या में संदिग्ध गिरावट के बाद डीएम ने शुक्रवार को एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भी शामिल किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।