1 Lakh Reward Accused Yashraj Arrested in Gangster Vikram Sharma Murder Case Fled to Bengal After Killing गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में 1 लाख का इनामी यशराज गिरफ्तार, मर्डर के बाद भागा था बंगाल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में 1 लाख का इनामी यशराज गिरफ्तार, मर्डर के बाद भागा था बंगाल

एसटीएफ ने गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में 1 लाख के इनामी यशराज को गिरफ्तार कर लिया है। वह मर्डर के बाद बंगाल भाग गया था। पुलिस ने उसे जाल बिछाकर गिरफ्तार किया।

Thu, 14 May 2026 09:03 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में 1 लाख का इनामी यशराज गिरफ्तार, मर्डर के बाद भागा था बंगाल

देहरादून राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास 13 फरवरी को हुई झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या में पुलिस और एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर से गिरफ्तार आरोपी यशराज शूटरों को फंडिंग करने में शामिल रहा। वारदात के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गया था। वकीलों से सलाह-मशविरा करने के लिए गुपचुप तरीके से सहारनपुर पहुंचा था।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही अक्षत ठाकुर और यशराज के पिता राजकुमार को जेल भेज चुकी है। इसके बाद फरार छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार शाम को दून पुलिस और एसटीएफ ने सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित होटल सूर्य लोक के सामने से 23 वर्षीय यशराज सिंह निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर, झारखंड को गिरफ्तार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुश्मन का दुश्मन दोस्त; जेल की बेइज्जती ने गैंगस्टर विक्रम शर्मा की जान ली

अन्य पांच आरोपियों की अब भी तलाश

पुलिस के अनुसार झारखंड के पूर्वी सिंहभूम निवासी 23 वर्षीय यशराज इस हत्याकांड की साजिश में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब तक इस केस में तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि मुख्य शूटर समेत पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। सभी फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठुकराए प्यार की सनक; राजस्थान से दून आकर पूर्व प्रेमिका की मां-भाई को चाकू घोंपे

जिम से निकलते ही मारी थीं गोलियां

13 फरवरी की सुबह करीब 10:15 बजे गैंगस्टर विक्रम शर्मा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह देहरादून में जिम से बाहर निकल रहा था। बाइक सवार दो शूटरों ने बेहद करीब से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगते ही विक्रम शर्मा सीढ़ियों पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर फरार हो गए थे। घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अकेलेपन ने ले ली जान; देहरादून के धनंजय को मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

झारखंड कनेक्शन ने खोले साजिश के तार

जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या की पूरी साजिश झारखंड में रची गई थी। पुलिस के मुताबिक विक्रम शर्मा को मारने की जिम्मेदारी जमशेदपुर के आशुतोष सिंह और विशाल सिंह ने ली थी, जबकि आकाश प्रसाद उन्हें मौके से भगाने में शामिल था।

इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार अलग-अलग राज्यों में दबिश देती रहीं। जांच के दौरान राजकुमार सिंह और मोहित उर्फ अक्षय ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यशराज, गिरफ्तार आरोपी राजकुमार सिंह का बेटा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।