youtuber Zakati famous for his Rs 10 biscuits has been accused of plotting murder by his co star husband 10 वाले बिस्कुट से मशहूर यूट्यूबर जकाती की फिर बढ़ी मुश्किलें, थाने पहुंचा को-स्टार का पति, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

10 वाले बिस्कुट से मशहूर यूट्यूबर जकाती की फिर बढ़ी मुश्किलें, थाने पहुंचा को-स्टार का पति

10 वाले बिस्कुट से मशहूर जकाती की मुश्किलें फिर बढ़ गईं हैं। उनके को स्टार के पति ने पत्नी पर मारने की साजिश रचने की बात कहते हुए कई आरोप लगाए हैं। साथ ही उसने थाने में खुद की हत्या और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। वहीं महिला ने सारे आरोपों को खारिज कर दिया है। 

Fri, 2 Jan 2026 10:33 AMPawan Kumar Sharma मेरठ
share
10 वाले बिस्कुट से मशहूर यूट्यूबर जकाती की फिर बढ़ी मुश्किलें, थाने पहुंचा को-स्टार का पति

‘दस रुपये वाला बिस्कुट कितने का है’ से चर्चा में आए यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो में काम करने वाली महिला के पति ने इंचौली थाने में हंगामा कर दिया। युवक ने अपनी पत्नी पर उसे मारने की साजिश रचने की बात कहते हुए जकाती पर भी कई आरोप लगाए हैं। उसने थाने में रोते हुए खुद की और बच्चों के लिए सुरक्षा की मांग की। उधर, महिला ने आरोपों को गलत बताते हुए पति पर ही मारपीट के आरोप लगाए हैं।

मेरठ के इंचौली निवासी शादाब जकाती के साथ कस्बे की ही एक महिला काम करती है। बुधवार को महिला के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने इंचौली थाने पहुंचकर हंगामा किया। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे मारने के लिए साजिश रच रही है। वह बिना बताए शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के लिए घर से चली जाती है। थाने में उसने रोते हुए जकाती पर भी कई आरोप लगाए। गुरुवार को पूरे घटनाक्रम से जुड़े पति और पत्नी के अलग-अलग वीडियो वीडियो वायरल हुए। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्राओं के संग अश्लील हरकत पर तबादला, फिर भी नहीं सुधरा शिक्षक, अब जेल पहुंचा

महिला ने जकाती पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया

दूसरी तरफ खुर्शीद की पत्नी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह शादाब जकाती के साथ काम करती है, जिसका उसे पैसा मिलता है। उसने शादाब जकाती पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। महिला ने बताया कि खुर्शीद उसके साथ मारपीट करता है। वह अपने बच्चों का पेट पालने के लिए शादाब जकाती के साथ काम कर रही है। वह पति की प्रताड़ना से परेशान होकर अलग रहना चाहती है। इसके चलते खुर्शीद झूठे आरोप लगाकर हंगामा कर रहा है। महिला का कहना है कि पति उसे पहले दो बार तलाक दे चुका है लेकिन अब वह उसकी प्रताड़ना से तंग आकर तलाक लेना चाहती है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।