Teacher first transferred and then jailed for sexually abusing female students छात्राओं के संग अश्लील हरकत पर तबादला, लेकिन फिर भी नहीं सुधरा शिक्षक, अब जेल पहुंचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

छात्राओं के संग अश्लील हरकत पर तबादला, लेकिन फिर भी नहीं सुधरा शिक्षक, अब जेल पहुंचा

गोरखपुर के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरअसल शिक्षक ने छात्राओं के संग अश्लील हरकत की। इस पर उसका दबादला दूसरे स्कूल में कर दिया गया। लेकिन वहां भी उसने वही हरकत कर दी।

Fri, 2 Jan 2026 06:14 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
छात्राओं के संग अश्लील हरकत पर तबादला, लेकिन फिर भी नहीं सुधरा शिक्षक, अब जेल पहुंचा

यूपी के गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत से सब हैरान हैं। इसके पहले भी तैनाती वाले विद्यालय में आरोपी शिक्षक ने ऐसी हरकत की थी और शिकायत सामने आने पर उसका तबादला कर दिया गया था। दोबारा नए स्कूल में भी उसने ऐसी ही हरकत की। इस बार छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी तो केस दर्ज कर जेल भेजा गया। व्यवहार में सुधार न लाने वाले शिक्षक से क्षुब्ध परिजनों ने भी किनारा कर लिया है।

शिक्षक की इस हरकत से गुरु शिष्य का रिश्ता तार-तार हो गया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है। घटना से डरी छात्राएं स्कूल नहीं जा रही है और वह खुद को घर में कैद कर ली हैं। अभिभावकों में आक्रोश है और वे सवाल उठा रहे हैं कि पूर्व में शिकायतों के बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कदम उठाए गए होते तो इस तरह की शर्मनाक घटना दोबारा सामने नहीं आती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिरफिरे की छेड़खानी से तंग छात्रा ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड का वीडियो वायरल

इधर, घटना के बाद से छात्राएं डरी-सहमी हैं और कुछ भी कहने से कतरा रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चियों पर इस घटना का गहरा मानसिक असर पड़ा है। वे स्कूल जाने से भी डर रही हैं। कई अभिभावकों ने बच्चों की काउंसलिंग कराने और स्कूलों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

थानाप्रभारी विकास नाथ का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जेल भेजने के साथ ही छात्राओं के बयान भी दर्ज करा लिए गए हैं। शिक्षा विभाग से भी आरोपी शिक्षक की सेवा से संबंधित रिकॉर्ड मांगा गया है। उधर, इस प्रकरण में शिक्षक को ब्लैक मेल करने वाले यू ट्यूबर ने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों पर भी कई तरह की सामग्री प्रसारित की जा रही है। इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।